गुमला में आठवीं कक्षा की छात्रा गैंगरेप करने वाला आरोपी फरार, पुलिस कर रही छापामारी
पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए चला रही है छापामारी अभियान, आरोपी ने थाना जाने पर पूरे परिवार की हत्या करने की दी थी धमकी
गुमला. पुसो थाना क्षेत्र में आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी अबतक पुलिस गिरफ्त से दूर हैं. जिससे पीड़ित परिवार डरा हुआ है. क्योंकि आरोपियों ने थाना जाने पर पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी दी है. इधर, पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी अभियान चला रही है.
आपके शहर में
परंतु आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहे हैं. वहीं झारखंड नवनिर्माण दल के केंद्रीय सदस्य सह महिला मंडल सहयोग संचालन समिति की गुमला जिला प्रभारी पुष्पा पन्ना ने पुसो में नाबालिग के साथ अपराधियों द्वारा सामूहिक बलात्कार की घटना की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है.
उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था का कोई ठोस इंतजाम नहीं होने से महिलाओं व स्कूली बच्चियों का इज्जत व जान सुरक्षित नहीं है. पूर्व के रघुवर सरकार हो या वर्तमान के हेमंत सरकार झारखंड में सुरक्षा नाम का कोई चीज नहीं है. सिर्फ लूट-खसोट का धंधा हेमंत सरकार भी करने में लगी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए