कपड़ा व्यवसायी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
बसिया थाना क्षेत्र के कोनबीर नवाटोली गांव निवासी कपड़ा व्यवसायी अमित कुमार साहू (35) ने शनिवार की अहले सुबह पांच बजे अपने घर के नीचे स्थित कपड़ा दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
गुमला. बसिया थाना क्षेत्र के कोनबीर नवाटोली गांव निवासी कपड़ा व्यवसायी अमित कुमार साहू (35) ने शनिवार की अहले सुबह पांच बजे अपने घर के नीचे स्थित कपड़ा दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने बताया कि लगभग तीन महीने से अमित का दिमागी हालत ठीक नहीं था. परिजनों ने बताया कि गत शुक्रवार की रात को वह दुकान बंद कर अच्छे से भोजन करने के बाद सोने के लिए अपने कमरे में चला गया. शनिवार की अहले सुबह उठा और दुकान खोलकर दुकान में ही फांसी लगा लिया. हमें जानकारी हुई तो तुरंत में उसे अस्पताल ले गये, जहां उनका निधन हो गया. परिजनों ने बताया कि अमित फांसी क्यों लगायी. इसकी जानकारी हमलोगों को नहीं है. वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम कराने के बाद शिव को परिजनों को सौंप दिया. घटना के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए