Sudha Milk Price : झारखंड में दुर्गा पूजा से ठीक पहले महंगा हुआ सुधा दूध, ये है नयी कीमत

Sudha Milk
सुधा डेयरी ने दूध में आज मंगलवार से दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि कर दी है. इस संबंध में बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है. यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है, जब दुर्गापूजा को शुरू होने में मात्र 16 दिन बचे हैं.
Sudha Milk Price In Jharkhand, रांची न्यूज : झारखंड में सुधा दूध की कीमत एक बार फिर बढ़ा दी गयी है. सुधा दूध दो रुपये महंगा हो गया है. आज मंगलवार (21 सितंबर) से नयी कीमत लागू हो गयी है. बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड की ओर से ये आदेश जारी किया गया है. आपको बता दें कि कुछ दिनों बाद ही दुर्गा पूजा समेत अन्य पर्व-त्योहार आने वाले हैं. इससे ठीक पहले सुधा दूध के मूल्य में वृद्धि की गयी है.
सुधा डेयरी ने दूध में आज मंगलवार से दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि कर दी है. इस संबंध में बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है. यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है, जब दुर्गापूजा को शुरू होने में मात्र 16 दिन बचे हैं. जैसा कि आप जानते हैं पर्व-त्योहार के दौरान दूध व दही की अधिक खपत होती है. ऐसे में दुर्गा पूजा के ठीक पहले दूध की कीमत बढ़ा दी गयी है.
Also Read: Jharkhand News : झारखंड से पीएलएफआई के दो नक्सली गिरफ्तार, हथियार के साथ नक्सली पर्चा भी बरामद
बताया जा रहा है कि सुधा फेडरेशन ने कंपनी के आय-व्यय पर संतुलन बनाये रखने के लिए यह निर्णय लिया है. आपको बता दें कि ग्राहक त्योहारों के समय बड़े पैमाने पर दूध और दही की खरीदारी करते हैं. नयी कीमतों के तहत शक्ति दूध के एक लीटर की कीमत 50 रुपये और आधा लीटर की कीमत 25 रुपये हो गयी है.
नयी कीमत के बाद अब झारखंड में सुधा हेल्दी 45 रुपये में एक लीटर मिलेगा, वहीं अब आधा लीटर 23 रुपये का हो गया है. इसके साथ ही छह केजी के छेना मिल्क के लिए 252 रुपये की जगह 264 रुपये, जबकि छह केजी के खोआ मिल्क के लिए 270 रुपये की जगह 288 रुपये चुकाने होंगे.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




