ePaper

Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में भारी बारिश के आसार, इन जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की आशंका

Updated at : 20 Sep 2021 4:58 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में भारी बारिश के आसार, इन जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की आशंका

रांची, चतरा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला खरसावां जिले में आज सोमवार को मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका व्यक्त की गयी है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast, रांची न्यूज : बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में आये चक्रवात (cyclone) के कारण आज सोमवार को झारखंड के पश्चिमी भागों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले 4-5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. आज राज्य के दक्षिणी भागों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश (Heavy rain) हो सकती है, जबकि रांची समेत अन्य जिलों में बारिश (rain) के साथ वज्रपात (lightning strike) की आशंका है.

रांची, चतरा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला खरसावां जिले में आज सोमवार को मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका व्यक्त की गयी है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले 4-5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. राज्य के दक्षिणी भागों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में एक बार फिर होगी भारी बारिश, आज बारिश के साथ वज्रपात की आशंका

बंगाल की खाड़ी में आये चक्रवात का असर झारखंड में दिख रहा है. इससे राज्य के कई जिलों में बारिश हुई है. आज सोमवार को राज्य के पश्चिमी हिस्सों (पलामू प्रमंडल, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा) में कहीं-कहीं गर्जन के साथ भारी बारिश की संभावना है. मौसम केंद्र ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है.

Also Read: Jharkhand News : झारखंड से एक लाख का इनामी नक्सली अरेस्ट, आईइडी बम बनाने की सामग्री भी बरामद

झारखंड के दूसरे हिस्सों में आज सोमवार को कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. रविवार को राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई. राजधानी रांची में भी पिछले 24 घंटे में करीब 32 मिमी के आसपास बारिश हुई. सोमवार को भी राजधानी रांची के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान है.

आपको बता दें कि राजधानी रांची में इस मानसून में (01 जून से 31 अगस्त तक) 1229 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है. वहीं, जमशेदपुर में 1240 तथा बोकारो में 1048 मिमी बारिश हुई है. पूरे झारखंड में इस अवधि के दौरान 787 मिमी बारिश हुई है. ये पिछले चार साल में सबसे अधिक है. इससे पूर्व राज्य में 2017 में औसत बारिश 853 मिमी हुई थी. राज्य में एक जून से 31 अगस्त तक सामान्यतः 820 मिमी बारिश होती है.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola