वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन
भरनो.
थाना क्षेत्र के रायकेरा निवासी बिरसा उरांव (25) की मौत शुक्रवार की रात बेड़ो-लोहरदगा मार्ग के दिघिया गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर बेड़ो थाना पुलिस के एएसआइ अक्षय सिंह घटनास्थल पर पहुंच युवक को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया. शनिवार की सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार बिरसा उरांव अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ बेड़ो में किराये के मकान में रहता था. शुक्रवार को वह अपने गांव में चौकीदार के घर धार्मिक कार्यक्रम में आया था. खाना-पीना करने के बाद वह अपनी स्कूटी (जेएच-01एफपी- 2957) से चट्टी होकर बेड़ो लौट रहा था. इस दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन