गुमला में रायडीह की युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

रायडीह थाना की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास के नामजद आरोपी काटु मसगांव निवासी कृष्णा सिंह व अमनदीप टोप्पो को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
रायडीह थाना की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास के नामजद आरोपी काटु मसगांव निवासी कृष्णा सिंह व अमनदीप टोप्पो को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बताते चले कि 21 दिसंबर की रात्रि दोनों आरोपियों ने एक युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था. इस दौरान पीड़िता ने वहां से भाग कर अपनी इज्जत बचायी.
जिसके अगले दिन युवती रायडीह थाना पहुंच कर उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार युवती 21 दिसंबर की रात्रि आठ बजे अपने घर के बाहर कुछ दूर पर फोन में बात कर रही थी. इसी दौरान कृष्णा आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा. युवती द्वारा इसका विरोध करने पर उसका मुंह दबा कर उसे खलिहान की ओर ले गया.
जहां कृष्णा ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा. इस दौरान युवती द्वारा चिल्लाने पर अमनदीप वहां आया और युवती का हाथ पकड़ लिया एवं कपड़ा फाड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा. युवती ने किसी प्रकार वहां से भाग कर अपने घर वालों को घटना की जानकारी दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




