चैनपुर में श्रीदुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की नयी कार्यकारिणी गठित
बैठक करते लोग | Prabhat Khabar Network
चैनपुर श्रीदुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ. पुरुषोत्तम जायसवाल अध्यक्ष और शशि भूषण सचिव चुने गए. पूरी खबर यहाँ पढ़ें.
चैनपुर. श्रीदुर्गा पूजा केंद्रीय समिति चैनपुर की बैठक दुर्गा मंदिर परिसर में पुरुषोत्तम जायसवाल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संरक्षक रघुनंदन प्रसाद, अनिल केशरी व रामगुलाम सिंह की उपस्थिति में श्रीदुर्गा पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाने, विधि-व्यवस्था समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया.
नयी कार्यकारिणी का गठन
पूजनोत्सव के सफल आयोजन के लिए नयी कार्यकारिणी का गठन करते हुए पदाधिकारियों का चयन किया गया. इसमें पुरुषोत्तम जायसवाल को अध्यक्ष, संजय गुप्ता, अमर साहू, कौशल केशरी, संतोष केशरी व कुलदीप रौतिया को उपाध्यक्ष चुना गया.
शशि भूषण प्रसाद सिंह को सचिव, सचिन कुमार को महासचिव, राजेश कुमार को सह सचिव, कमलेश रौतिया को कोषाध्यक्ष और विनय केशरी को सह कोषाध्यक्ष चुना गया.
कई लोगों को बनाया गया कार्यकारिणी सदस्य
वहीं अरविंद मौर्य, शिव प्रसाद गुप्ता समेत कई लोगों का कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुनाव किया गया. बैठक में मुकेश सिंह, संदीप कुमार, निखिल सिंह, अशोक सिंह, अमित जायसवाल, सौरभ कुमार, दीपक कुमार समेत कई सनातनी मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए