एथलेटिक्स में सिसई के खिलाड़ियों का दबदबा, विद्यालय में सम्मानित हुए पदक विजेता

विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिसई के सरस्वती विद्या मंदिर में 37वें प्रांतीय खेलकूद के विजेताओं को सम्मानित किया गया. गुमला में आयोजित प्रतियोगिता में छात्रों ने स्वर्ण पदक जीते.

विज्ञापन

सिसई. सरस्वती विद्या मंदिर कुदरा में सोमवार को वंदना सभा के दौरान 37वें प्रांतीय खेलकूद समारोह एथलेटिक्स 2026-27 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भैया-बहनों को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया. इस दौरान खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने खुशी जतायी.

विज्ञापन

दिव्यांशु ने दो स्पर्धाओं में जीता स्वर्ण

एचएम देवेंद्र वर्मा ने बताया कि गुमला में आयोजित प्रांतीय प्रतियोगिता के किशोर वर्ग (अंडर-17) में दिव्यांशु कुमार ने 3000 मीटर और 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता. वहीं सुमित कुमार महतो ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया.

बालिका वर्ग में दो कांस्य पदक

बालिका वर्ग में 800 मीटर दौड़ में दीप्ति कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता. वहीं हेमा कुमारी ने 1500 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया.

बादल ने तीन पदक जीते

बाल वर्ग (अंडर-14) में बादल उरांव ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, 400 मीटर दौड़ में रजत पदक तथा लंबी कूद में कांस्य पदक प्राप्त किया.

मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार साहू, सचिव रवींद्र नाथ अधिकारी, विभाग निरीक्षक ओम प्रकाश सिन्हा, आचार्य कमल सिंह, नाथू भगत, सरिता मुखर्जी, मृत्युंजय कुमार, मोनी कुमारी, सौरभ कुमार वर्मा सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola