Prabhat Khabar Impact : नेशनल एथलीट फ्लोरेंस के परिजनों को जल्द मिलेगी सरकारी सहायता, कामडारा बीडीओ पहुंचे उसके घर

Prabhat Khabar Impact, Jharkhand News, Gumla News, गुमला न्यूज : नेशनल एथलीट फ्लोरेंस बारला के घर- परिवार की स्थिति सुधरेगी. प्रभात खबर में 10 मार्च को समाचार छपते ही प्रशासन हरकत में आया है. प्रशासन नेशनल एथलीट फ्लोरेंस के घर- परिवार की समस्याओं को दूर करने की पहल शुरू कर दी है. गुरुवार (11 मार्च, 2021) को कामडारा प्रखंड के बीडीओ रवींद्र कुमार गुप्ता नेशनल एथलीट फ्लोरेंस के कामडारा प्रखंड स्थित रेड़वा पंचायत के नवाडीह गांव पहुंचे.
Prabhat Khabar Impact, Jharkhand News, Gumla News, गुमला न्यूज (दुर्जय पासवान) : नेशनल एथलीट फ्लोरेंस बारला के घर- परिवार की स्थिति सुधरेगी. प्रभात खबर में 10 मार्च को समाचार छपते ही प्रशासन हरकत में आया है. प्रशासन नेशनल एथलीट फ्लोरेंस के घर- परिवार की समस्याओं को दूर करने की पहल शुरू कर दी है. गुरुवार (11 मार्च, 2021) को कामडारा प्रखंड के बीडीओ रवींद्र कुमार गुप्ता नेशनल एथलीट फ्लोरेंस के कामडारा प्रखंड स्थित रेड़वा पंचायत के नवाडीह गांव पहुंचे.
नेशनल एथलीट फ्लोरेंस बारला की मां रोजालिया बारला को प्रखंड की ओर से 50 किलो चावल और पांच कंबल दिये गये. घर की आर्थिक स्थिति की जानकारी बीडीओ रवींद्र कुमार गुप्ता ने ली. घर व शौचालय का निरीक्षण किया. शौचालय बना है. परंतु अधूरा है. दरवाजा नहीं है. जिस कारण शौचालय का उपयोग नहीं होता है. बीडीओ ने अधूरा शौचालय का पूरा कराने का वादा किये. इसके अलावा कच्ची मिट्टी के घर की जगह अंबेडकर आवास योजना से पक्का घर बनवाने का आश्वासन दिये हैं. परिवार के सदस्यों को खाने के लिए अनाज की कमी नहीं होगी. इसके लिए बीडीओ ने लाल कार्ड बनाने व उसमें परिवार के सभी सदस्यों का नाम चढ़ाने का आश्वासन दिये. घर में बिजली जले. इसके लिए बीडीओ ने कहा कि बिजली विभाग से बात कर समस्या दूर की जायेगी.
फ्लोरेंस बारला 10 मार्च को ओड़िशा के भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियन में क्वालीफाई की है. उसने गोल्ड मेडल भी जीती है. प्रभात खबर ने सबसे पहले फ्लोरेंस बारला की जीत की जानकारी देते हुए घर-परिवार की समस्याओं को उठाया. साथ ही 10 मार्च को ही फोन पर बात कर कामडारा बीडीओ रवींद्र गुप्ता को फ्लोरेंस बारला के घर व परिवार की समस्याओं से अवगत कराया था. बीडीओ ने उस समय कहा था कि 12 मार्च को फ्लोरेंस बारला के घर जाकर वस्तु स्थिति से अवगत होकर समस्या दूर करेंगे. बीडीओ ने बताया कि फ्लोरेंस की मां रोजालिया बारला के नाम पर लाल कार्ड, अंबेडकर आवास दिया जायेगा. बीडीओ श्री गुप्ता ने फ्लोरेंस से दूरभाष पर बात कर प्रखंड प्रशासन से मिलने वाली लाभ के बारे जानकारी दी.
मालूम हो कि फ्लोरेंस के पिता बिलियम बरला जो पारा शिक्षक थे का निधन पूर्व में ही हो चुका है. फ्लोरेंस की छोटी बहन आशा किरण बारला भी नेशनल एथलीट है. भाई आशीष बरला महाराष्ट्र मे मजदूरी करता है. सीबी बरला चाईबासा में रिश्तेदार के यहां रहकर मैट्रिक परीक्षा की तैयारी कर रही है. छोटा भाई और छोटी बहन महुगांव स्कूल में पढ़ रहे हैं.
फ्लोरेंस बारला को 13 मार्च को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में सम्मानित किया जायेगा. उक्त आशय की जानकारी बीडीओ रवींद्र कुमार गुप्ता ने दी. आगे श्री गुप्ता ने बताया कि यह कामडारा प्रखंड के लिए सौभाग्य और गौरव की बात है कि प्रखंड की दो बच्चियां पार्वती तोपनो और रजनी केरकेट्टा सिमडेगा में 11वीं सब जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में आपना खेल का प्रदर्शन कर रही हैं. वहीं ओड़िशा में आयोजित 400 मीटर की दौड़ में विजयी बन कर फ्लोरेंस बारला ने गोल्ड मेडल प्राप्त की है.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




