पीएम के संवाद से विद्यार्थियों में बढ़ेगा आत्मविश्वास : प्राचार्य

Updated:
विज्ञापन

पीएम के संवाद से विद्यार्थियों में बढ़ेगा आत्मविश्वास : प्राचार्य

विज्ञापन

गुमला. डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला के 1200 विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में डिजिटल माध्यम से प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के प्रसारण देखा और परीक्षा के तनाव को दूर करने के गुर सीखे. प्राचार्य डॉ रमाकांत साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संवाद विद्यार्थियों में आत्मविश्वास भरने वाला है. इससे उन्हें कठिन विषयों को सहजता से समझने और बिना किसी मानसिक दबाव के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा 2026 के माध्यम से देश के करोड़ों छात्रों को संबोधित करते हुए परीक्षा को तनाव के बजाय एक उत्सव की तरह मनाने का आह्वान किया. इसमें इस वर्ष रिकॉर्ड 6.76 करोड़ से अधिक प्रतिभागियों की ऐतिहासिक भागीदारी दर्ज की गयी. कार्यक्रम का मुख्य महत्व छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना और उनमें प्रतिस्पर्धा के बजाय आत्मविश्वास का भाव जगाना रहा, जहां प्रधानमंत्री ने डिजिटल डिटॉक्स, समय प्रबंधन और रीडिंग की आदत को फिर से जीवित करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जोर दिया. पहली बार मल्टी लोकेशन संवाद के प्रारूप में आयोजित इस चर्चा ने न केवल दिल्ली बल्कि देश के दूर-दराज के क्षेत्रों के छात्रों को भी अपनी बात रखने का मंच दिया. इससे यह संवाद एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन बन गया है, जो युवा पीढ़ी को भविष्य की चुनौतियों के लिए मानसिक रूप से सशक्त बनाने का लक्ष्य रखता है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola