करंट की चपेट में आने से पारा शिक्षक की मौत
हादसा
गुमला. भरनो प्रखंड अंतर्गत करंज थाना के लौंडरा गांव में शुक्रवार को बिजली का करंट की चपेट में आने से पारा शिक्षक रामसेवक उरांव (40) की मौत हो गयी. सूचना मिलने पर एसआइ प्रीति लकड़ा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. घटना के संबंध में परिजन रुक्मिणी उरांव ने बताया कि पति-पत्नी अपनी बारी स्थित कुआं में नहाने गये थे, जहां से रामसेवक नहा कर घर लौट रहा था, तभी बारी में पटवन के लिए ले जाया गया बिजली का तार के संपर्क में आकर घायल हो गया. परिजनों ने उसे सिसई रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए