ब्राउन शुगर के एक युवक गिरफ्तार, दो फरार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Jan 2026 11:30 PM
ब्राउन शुगर के एक युवक गिरफ्तार, दो फरार
गुमला. सदर पुलिस ने नशा के धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक का नाम अमित कुमार साहू हैं. युवक के पास से 18 पुड़िया ब्राउन शुगर मिला है, जिसका वजन करीब 7.10 ग्राम है. थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने बताया कि एसपी को सूचना मिली थी कि बाइपास रोड नवाटोली डुमरडीह में कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. इस सूचना पर कार्रवाई की गयी. इसके बाद वरीय पदाधिकारी को उक्त सूचना दी गयी. वरीय पदाधिकारी द्वारा छापेमारी दल का गठन किया गया. छापेमारी टीम के साथ नावाटोली डुमरडीह बाइपास समय करीब 19.30 बजे पहुंचे, तो एक स्कूटी मैं बैठ कर तीन युवक भागने लगे. भागने के क्रम में स्कूटी पर पीछे बैठा युवक गिर गया व स्कूटी पर सवार दो अन्य युवक भाग गये. पकड़ाये यवुक से पूछताछ करने पर अपना नाम अमित कुमार साहू (पिता- रामलाल साहू, पता- शांति नगर बताया. दो अन्य स्कूटी सवार व्यक्ति के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि वे दोनों मेरे छोटे भाई हैं, जिनका नाम शिरोमणि कुमार व सचिन कुमार है.
युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या
सिसई. नगर बगालटोली गांव निवासी चरकू दास के 21 वर्षीय पुत्र आशीष दास ने गुरुवार की रात पेड़ में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. वह गुजरात में मजदूरी करता है. बीते कुछ दिन पहले ही वह गुजरात से घर लौटा था. गुरुवार को वह नशे की हालत में था. शाम को वह घर से निकला था, जिसके बाद वह रात में घर वापस नहीं लौटा. परिजन उसकी तलाश कर रहे थे. शुक्रवार की सुबह भाजी टोंगरी में शौच करने गये लोगों ने पलास के पेड़ में आशीष को फांसी पर झूलता हुआ देख परिजनों को सूचना दी. घटना की सूचना सिसई पुलिस को दी गयी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और कागजी प्रक्रिया करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. युवक के आत्महत्या करने के कारणों का किसी को पता नहीं है. मामले में पुलिस यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










