योकोहामा ऑफ हाइवे टायर्स में नौ छात्राओं का चयन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Feb 2026 9:30 PM
योकोहामा ऑफ हाइवे टायर्स में नौ छात्राओं का चयन
गुमला. गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में योकोहामा ऑफ हाइवे टायर्स ने पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. इसमें झारखंड राज्य के विभिन्न कॉलेजों से कुल 100 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया. इनमें गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज के नौ समेत अन्य कॉलेजों से 11 विद्यार्थियों का चयन किया गया. गुमला कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग शाखा की सरोज उरांव, लक्ष्मी कुमारी, अंशु कुमारी, अनूपा टाना भगत, सपना कुमारी, साजिया खातून व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शाखा से रेशमा कुमारी, सोनाली रानी उरांव व आरती कुमारी का चयन किया गया है. एक बार में एक साथ गुमला कॉलेज से नौ छात्राओं का चयन कॉलेज की बड़ी उपलब्धि है. इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के सेमिनार हॉल में आयोजित प्री प्लेसमेंट टॉक से हुई, जिसमें कंपनी की एचआर प्रतिनिधि यशश्वी मिश्रा ने विद्यार्थियों को कंपनी की कार्य संस्कृति, विकास के अवसरों व करियर संभावनाओं के विषय में जानकारी प्रदान की. प्राचार्य डॉक्टर शिबा नारायण साहू ने विद्यार्थियों की मेहनत व समर्पण की सराहना करते हुए कहा हम अपने छात्रों को उत्कृष्ट करियर अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. ऐसे प्लेसमेंट ड्राइव विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. मौके पर कॉलेज के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी अजीत कुमार शुक्ल, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी अमित रंजन सहित कॉलेज के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष व संकाय सदस्य मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










