ePaper

Jharkhand News: सो रहे सात मजदूरों को नक्सलियों ने पहले कब्जे में लिया, फिर नये थाना भवन को बम से उड़ाया

Updated at : 27 Nov 2021 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: सो रहे सात मजदूरों को नक्सलियों ने पहले कब्जे में लिया, फिर नये थाना भवन को बम से उड़ाया

नक्सलियों ने पहले मजदूरों को भवन से बाहर निकाला और अपने कब्जे में ले लिया. उसके बाद भवन को करीब 200 किलो विस्फोटक लगाकर विस्फोट कर उड़ा दिया.

विज्ञापन

गुमला: गुमला से 75 किमी दूर चैनपुर प्रखंड स्थित कुरूमगढ़ थाना के नये भवन को माओवादियों ने गुरुवार की रात 12.15 बजे बम से उड़ा दिया. भवन का आधा हिस्सा ध्वस्त हो गया. भवन में सात मजदूर थे. नक्सलियों ने पहले मजदूरों को भवन से बाहर निकाला और अपने कब्जे में ले लिया. उसके बाद भवन को करीब 200 किलो विस्फोटक लगाकर विस्फोट कर उड़ा दिया. जिस स्थान पर नया थाना भवन बना है. वहां से डेढ़ किमी की दूरी पर कुरुमगढ़ का अस्थायी थाना है.

वहां झारखंड पुलिस बल के अलावा सीआरपीएफ की कंपनी है. इसके बाद भी नक्सलियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए थाना भवन को उड़ा दिया. भवन उड़ाने के बाद नक्सलियों ने मजदूरों को मुक्त कर दिया और चले गये. मजदूरों के अनुसार, नक्सलियों की संख्या करीब 200 थी. घटना के 12 घंटे बाद पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंची. गुमला पुलिस और सीआरपीएफ ने नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे नक्सली : जानकारी के अनुसार, नये थाना भवन को उड़ाने के लिए लातेहार और लोहरदगा जिला के भी नक्सली गुमला आये थे. भवन उड़ाने के बाद कुछ देर तक पुलिस फोर्स के आने का इंतजार भी किया, ताकि पुलिस को नुकसान पहुंचा सके. जब पुलिस फोर्स रात में घटनास्थल पर नहीं पहुंची, तो नक्सली निकल गये.

  • जिस स्थान पर भवन को उड़ाया, वहीं से डेढ़ किमी की दूरी पर है कुरुमगढ़ का वर्तमान थाना

  • भवन में सो रहे सात मजदूरों को नक्सलियों ने पहले कब्जे में लिया, फिर भवन को उड़ा दिया

  • 200 की संख्या में थे नक्सली, विस्फोट करने से पहले पूरे कुरूमगढ़ इलाके की घेराबंदी की

सात साल पहले मॉडल स्कूल भवन को उड़ाया था: भाकपा माओवादियों ने सात साल पहले कुरूमगढ़ में बन रहे मॉडल स्कूल भवन को भी बम विस्फोट कर उड़ा दिया था. स्कूल भवन में पुलिस फोर्स ठहरती थी. इसलिए नक्सलियों ने भवन के आधा हिस्सा को उड़ा दिया था.

पुलिस माओवादियों से निपटने को तैयार : एसपी- गुमला के एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब ने कहा कि माओवादियों ने अपने तीन दिनी आहूत बंद के अंतिम दिन नवनिर्मित थाना भवन को बम विस्फोट कर उड़ा दिया है. उन्होंने कहा कि मेरा अंदाजा है कि 40-50 की संख्या में माओवादी होंगे. माओवादियों की गतिविधियों के बाद पुलिस सतर्क है और माओवादियों से निपटने के लिए तैयार है.

Postd by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola