गोवा जाने निकला था, दुर्ग में ट्रेन बदली और कोलकाता पहुंच गया; साढ़े सात माह बाद मिला गोविंद

विज्ञापन

पुलिस के साथ परिजन | Prabhat Khabar Network

पालकोट के लापता गोविंद गोप को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा। 17 जनवरी से लापता व्यक्ति के मिलने पर परिवार में खुशी का माहौल है।पालकोट के लापता गोविंद गोप को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा. 17 जनवरी से लापता व्यक्ति के मिलने पर परिवार में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

पालकोट. पालकोट व लोहरदगा पुलिस ने गत साढ़े सात माह से लापता व्यक्ति वीरकुंवर टोली निवासी गोविंद गोप (43) को सकुशल बरामद कर शुक्रवार को परिवार वालों को सौंप दिया है. गोविंद गोप विगत 17 जनवरी 2026 को रोजगार की तलाश में गोवा के लिए निकला था. लेकिन गोवा पहुंचने से पहले दुर्ग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रूकने पर गोविंद वहां उतर गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

गोवा की जगह कोलकाता जाने वाली ट्रेन में बैठ गया

इसके बाद वह गोवा जाने वाली ट्रेन में नहीं बैठकर कोलकाता जाने वाली ट्रेन में बैठ गया. इसके बाद से गोविंद लापता हो गया था. परिजनों ने गोविंद के लापता होने की शिकायत भी दर्ज करायी गयी थी. जिसके बाद गोविंद की तलाश जारी थी.

लोहरदगा पुलिस को मिला गोविंद

इधर, गत गुरुवार को गोविंद को लोहरदगा पुलिस ने लोहरदगा जिलांतर्गत जोबांग थाना पहुंचा. जहां पुलिस द्वारा पूछताछ में उन्होंने सारी बातें बतायी.

पालकोट पुलिस पहुंची जोबांग थाना

जिसपर जोबांग थाना की पुलिस द्वारा पालकोट थाना प्रभारी अंकित राज को फोन कर इसकी जानकारी दी गयी. जिसके बाद रात में ही पालकोट पुलिस जोबांग थाना पहुंची और गोविंद को अपने साथ लेकर पालकोट आ गयी.

कागजी प्रक्रिया के बाद परिवार को सौंपा

थाना में कागजी प्रक्रिया के बाद गोविंद को परिवार वालों को सौंप दिया गया. परिवार वालों से मिलने के बाद गोविंद ने खुशी प्रकट करते हुए और पुलिस का आभार व्यक्त किया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola