गुमला : प्रेमी ने ही दो साथियों के साथ मिलकर किया दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

भरनो प्रखंड के करंज थाना स्थित दतिया मर्चाटोली गांव में सोमवार की रात तीन युवकों ने 16 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िता कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा है.

विज्ञापन

भरनो प्रखंड के करंज थाना स्थित दतिया मर्चाटोली गांव में सोमवार की रात तीन युवकों ने 16 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िता कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा है. आरोपी प्रेमी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया़. घटना के बाद किशोरी ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

फिर करंज थानेदार आशीष भारती दल-बल के साथ गांव पहुंचे और पीड़िता की निशानदेही पर तीनों आरोपियों क्रमश: दतिया मर्चाटोली निवासी तपेश्वर उरांव (25), प्रकाश उरांव (18) व शंकर मांझी (16) को गिरफ्तार कर लिया. तीनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है.

प्रेमी ने फोन कर नाबालिग को बुलाया था :

जानकारी के अनुसार आरोपी तपेश्वर उरांव (25) का प्रेम प्रसंग गांव की एक आदिवासी किशोरी के साथ है. सोमवार की रात 8.00 बजे तपेश्वर ने प्रेमिका को फोन कर घर से बाहर बुलाया और जंगल ले गया. इसके बाद उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर नाबालिग के साथ गैंगरेप किया और उसे छोड़कर भाग गये. पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola