श्रीकृष्ण-राधा के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन, नृत्य और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
कार्यक्रम में बच्चे | Prabhat Khabar Network
घाघरा के विवेकानंद ज्ञान भारती और विद्या निकेतन स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं.
घाघरा. विवेकानंद ज्ञान भारती स्कूल घाघरा व विद्या निकेतन स्कूल रन्हे में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया.
आपके शहर में
मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा के मनमोहक स्वरूप में सजकर कार्यक्रम में भाग लिया. नन्हे-मुन्ने बच्चों ने श्रीकृष्ण, राधा और गोपियों के रूप में आकर्षक प्रस्तुतियां दीं.
बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया. श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और राधा-कृष्ण के प्रेम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया.
बच्चों ने भजनों एवं मधुर गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी. मौके पर मुख्य रूप से भवानी प्रसाद राय व राकेश गुंजन सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए