जन्माष्टमी पर दिखी सांस्कृतिक छटा, नन्हे बाल-रूपों ने मोहा मन

विज्ञापन

कार्यक्रम में बच्चे | Prabhat Khabar Network

गुमला के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. नन्हे बच्चों ने कृष्ण-राधा का रूप धरकर सबका मन मोह लिया.

विज्ञापन

गुमला. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गुमला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक भव्यता के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रूना सिंह, सचिव राजेश कुमार सिंह, प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी, किशोर न्याय बोर्ड गुमला से त्रिभुवन शर्मा तथा पूर्व अध्यक्ष राम किशोर रजक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस अवसर पर शिशु वाटिका के लगभग 280 भैया-बहनों ने आकर्षक परिधानों में भाग लेकर पूरे विद्यालय प्रांगण को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया. समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रूना सिंह ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों को अपनी जड़ों और सनातन परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं तथा भगवान कृष्ण की बाल-लीलाएं सरलता, प्रेम और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं.

प्रबंध समिति के सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास और चरित्र निर्माण में सांस्कृतिक गतिविधियां अहम भूमिका निभाती हैं और विद्यालय का सदैव यह प्रयास रहता है कि भावी पीढ़ी को संस्कारों से समृद्ध बनाया जाये. कार्यक्रम को त्रिभुवन शर्मा व प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी ने भी संबोधित किया. वहीं प्रतियोगिता में निर्णायक पायल तिवारी, रीना कुमारी तथा विमला महापात्रा की देखरेख में विजेताओं का चयन किया गया.

इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कक्षा अरुण से कृष्ण रूप में अनय श्रीवास्तव व राधा रूप में राधा रानी, कक्षा उदय से शान्वी सिंह (कृष्ण) व प्राशी सिंह (राधा) तथा कक्षा प्रभात से आयांश कुमार (कृष्ण) व आरवी नाग (राधा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. कक्षा प्रथम में बलराम के रूप में दिव्यम यादव व यशोदा के रूप में आशिक सोनी तथा कक्षा द्वितीय से सुदामा बने पार्थ कुमार व मीरा बनीं सृष्टि कुमारी प्रथम स्थान पर रहे. कार्यक्रम का सफल संचालन आचार्या अनुप्रिया कुमारी द्वारा किया गया, जबकि संपूर्ण आयोजन आचार्या अर्चना मिश्रा के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ. मुख्य अतिथि एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा सभी विजयी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola