अधेड़ की हत्या कर शव को कुएं में फेंका

Updated:
विज्ञापन

दोनों पैर रस्सी से व रस्सी पत्थर से बंधा था

विज्ञापन

गुमला. गुमला थाना के अंबाटोली पनसो गांव निवासी बिरसाई उरांव (55) का शव पुलिस ने बरटोली नहर स्थित कुआं से बरामद किया. बिरसाई की हत्या कर उसके दोनों पैर को रस्सी व पत्थर से बांधकर कुआं में फेंक दिया गया था. हत्या के कारणों का पता नहीं चला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शनिवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. मृतक के बेटे राजकुमार उरांव ने बताया कि पिताजी दो दिन पूर्व घाघरा बैंक पैसा निकालने के लिए गये थे. जहां पैसा नहीं निकल सका. रात में वह घर में खाना खाने के लिए बैठे थे. तब उन्हें अत्यधिक शराब का सेवन करने से मना किया था. तो वे खाना खाकर घर से निकल गये. काफी खोजबीन करने पर भी उनका कुछ पता नहीं चला. शनिवार को बरटोली नहर के समीप उनका तौलिया मिला. आशंका होने पर कुआं में झागर लगाया गया. जिसके बाद शव मिला. इसकी सूचना मिलने पर कोटाम पुलिस पिकेट प्रभारी मनोरंजन कुमार व जिप सदस्य तेतरू उरांव घटनास्थल पर पहुंचे. शव को कुआं से बाहर निकाला. मृतक का दोनों पैर रस्सी से बंधा हुआ था. रस्सी के साथ दो बड़े पत्थर भी बंधे हुए थे. जिससे आशंका प्रकट की गयी कि उनकी हत्या कर शव को पत्थर से बांधकर कुआं में डाला गया है. ज्ञात हो कि मृतक की बेटी का विवाह मई माह में है. उसके विवाह का निमंत्रण कार्ड भी बंट रहा है. वृद्ध ने फांसी लगाकर की आत्महत्या बिशुनपुर. गुरदरी थाना क्षेत्र के तुमसे गांव निवासी सनु भगत (89) ने अपने ही बगान स्थित अमरूद के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इसकी सूचना मिलने पर गुरदरी थाना के एएसआइ सरकार मुर्मू ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. परिजनों ने बताया कि सनु भगत की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. उसने क्यों फांसी लगायी. इसकी जानकारी नहीं है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola