आधार, बैंकिंग व ऑनलाइन फॉर्म भरने में हो रही परेशानी, ग्रामीणों ने नेटवर्क व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की
बेकार टावर | Prabhat Khabar Network
प्रखंड के लोग इन दिनों जियो के कमजोर नेटवर्क से बुरी तरह प्रभावित हैं. मुख्य रूप से जियो पर निर्भरता के कारण आधार, बैंकिंग और ऑनलाइन कार्यों में भारी दिक्कत आ रही है. छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है.
जारी. प्रखंड के लोग इन दिनों जियो के कमजोर नेटवर्क से परेशान हैं. प्रखंड मुख्यालय सहित पूरे क्षेत्र में फिलहाल मुख्य रूप से जियो का ही नेटवर्क उपलब्ध है. अन्य मोबाइल कंपनियों का नेटवर्क नहीं होने के कारण क्षेत्र के लोग पूरी तरह जियो की सेवा पर निर्भर हैं. ऐसे में नेटवर्क की कमजोरी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है.
सबसे अधिक परेशानी ऑनलाइन कार्य करनेवाले दुकानदारों को हो रही है. नेटवर्क कमजोर रहने के कारण आधार कार्ड से जुड़े कार्य, बैंकिंग सेवा, ऑनलाइन फॉर्म भरने, रिचार्ज सहित कई जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं. कई बार दुकानदारों और ग्राहकों को घंटों इंतजार करने के बाद भी काम पूरा नहीं हो पाता. इससे समय के साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है.
वहीं, नेटवर्क की समस्या का असर छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई पर भी पड़ रहा है. इंटरनेट कनेक्टिविटी बाधित रहने से पढ़ाई और ऑनलाइन कक्षाओं में परेशानी हो रही है. लोगों का कहना है कि मोबाइल पर सामान्य बातचीत के लिए भी कई बार घर से बाहर निकलकर ऊंचे स्थान पर जाना पड़ता है.
स्थानीय लोगों ने जियो कंपनी के अधिकारियों और जिला प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द नेटवर्क व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा क्षेत्र में अन्य कंपनियों के मोबाइल टावर स्थापित कराने की मांग की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए