पूजा के बाद महाभंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद, वाहन संचालकों ने सुख-समृद्धि की कामना की

Updated:
विज्ञापन

पूजा करते लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दुंदुरिया स्थित नये बस स्टैंड डिपो में पहली बार धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा मनाई गई. वाहन संचालक, चालक और कर्मचारियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की. महाभंडारे का भी आयोजन हुआ.

विज्ञापन

गुमला. दुंदुरिया स्थित नये बस स्टैंड बस डिपो में पहली बार भगवान विश्वकर्मा पूजा का आयोजन धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ किया गया. पूजा को लेकर बस डिपो परिसर में खासा उत्साह रहा. सुबह से ही वाहन संचालक, चालक, कर्मचारी और स्थानीय श्रद्धालु पूजा स्थल पर पहुंचने लगे. पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. विधि-विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गयी.

विज्ञापन

पूजा के बाद महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. इस दौरान पूरा बस डिपो परिसर भक्तिमय माहौल में रहा. वाहन और मशीनरी से जुड़े लोगों ने भगवान विश्वकर्मा से अपने काम-धंधे में सुख-समृद्धि और वाहनों के सुरक्षित संचालन की कामना की.

आयोजन समिति के अध्यक्ष राकेश सिंह और सचिव बंटी ठाकुर ने बताया कि नये बस स्टैंड में पहली बार विश्वकर्मा पूजा की शुरुआत की गयी है. इसका उद्देश्य बस डिपो से जुड़े सभी लोगों को एकजुट कर आस्था और परंपरा के साथ पूजा का आयोजन करना है. उन्होंने कहा कि पहली बार आयोजित पूजा को मिले उत्साह से समिति के सदस्य उत्साहित हैं और आनेवाले वर्षों में इसे और भव्य रूप देने का प्रयास किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola