Jharkhand Weather Forecast :झारखंड में कब से कंपकंपायेगी सर्दी,महापर्व छठ में कैसी रहेगी ठंड,ये है पूर्वानुमान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Nov 2021 6:06 PM

विज्ञापन

मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 7 नवंबर से 11 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहेगा. इसके बाद 12 व 13 नवंबर को मौसम शुष्क रहेगा और आंशिक बादल छाये रहेंगे.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast, रांची न्यूज : झारखंड में अगले तीन से चार दिनों के दौरान रात के तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है. इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 13 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. आकाश साफ रहेगा. 11 नवंबर तक आसमान साफ रहेगा, जबकि 12 व 13 नवंबर को आकाश में आंशिक बादल छाये रहेंगे. पिछले चार दिनों में तापमान में पांच डिग्री गिरावट आयी है.

पहाड़ों पर होनेवाली बर्फबारी का असर झारखंड में भी दिखने लगा है. छह नवंबर को राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. तीन नवंबर को राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस था. अधिकतम तापमान भी धीरे-धीरे गिरने लगा है.

Also Read: Jharkhand News : फलों से भी महंगी बिक रहीं सब्जियां, महंगाई से बिगड़ा बजट, किलो की जगह पाव में कर रहे खरीदारी

मौसम केंद्र के अनुसार, झारखंड में अगले तीन से चार दिनों के दौरान रात के तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है. इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा. 12 नवंबर तक आकाश साफ रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच होगा.

Also Read: भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मैच : जेएससीए स्टेडियम में खाने-पीने की सामग्री पर लगा प्रतिबंध होगा खत्म !

मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 7 नवंबर से 11 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहेगा. इसके बाद 12 व 13 नवंबर को मौसम शुष्क रहेगा और आंशिक बादल छाये रहेंगे.

Also Read: महापर्व छठ : रांची के छठ घाटों की छटा देखिए

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola