भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मैच : जेएससीए स्टेडियम में खाने-पीने की सामग्री पर लगा प्रतिबंध होगा खत्म !
स्टेडियम की कुल क्षमता के 50 प्रतिशत दर्शकों को ही मैदान में प्रवेश दिया जायेगा. दूरी सुनिश्चित करने के लिए स्टेडियम में प्रवेश के लिए गेट जल्दी खोला जायेगा. शाम सात बजे से होनेवाले मैच के लिए लगभग चार बजे से ही दर्शकों का प्रवेश कराया जायेगा.
Jharkhand News, रांची न्यूज : भारत-न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर को होनेवाले टी-20 मैच में खाने-पीने की सामग्री पर लगा प्रतिबंध खत्म किया जा सकता है. जेएससीए ने राज्य सरकार से स्टेडियम में खाने-पीने की सामग्री पर लगा प्रतिबंध वापस लेने का आग्रह किया है. इसे लेकर जेएससीए अधिकारियों ने सीएम से मुलाकात की. जेएससीए की ओर से कहा गया है कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैच आयोजित होगा.
आपके शहर में
जेएससीए (झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन) स्टेडियम की कुल क्षमता के 50 प्रतिशत दर्शकों को ही मैदान में प्रवेश दिया जायेगा. दूरी सुनिश्चित करने के लिए स्टेडियम में प्रवेश के लिए गेट जल्दी खोला जायेगा. शाम सात बजे से होनेवाले मैच के लिए लगभग चार बजे से ही दर्शकों का प्रवेश कराया जायेगा. स्टेडियम में खाने-पीने की सामग्री पर लगाये गये प्रतिबंध के कारण दर्शकों को लंबे समय तक भूखा रहना पड़ सकता है. ऐसे में जेएससीए के अधिकारियों ने सीएम से मुलाकात कर प्रतिबंध वापस लेने का आग्रह किया है.
Also Read: महापर्व छठ : रांची के छठ घाटों की छटा देखिए
दर्शकों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल होंगे. उनकी सुविधाओं को देखते हुए स्टेडियम में खाने-पीने की सामग्री पर लगायी गयी पाबंदी वापस ली जा सकती है. जेएससीए प्रबंधन द्वारा राज्य सरकार को खाने-पीने की सामग्री के इस्तेमाल की अनुमति मिलने के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया गया है.
Also Read: Jharkhand News : गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव के शूटर ने मुखिया के घर बोला धावा, ग्रामीणों में आक्रोश
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए