ePaper

Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में भारी बारिश के आसार, रांची में झमाझम बारिश, ये है पूर्वानुमान

Updated at : 21 Sep 2021 2:24 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में भारी बारिश के आसार, रांची में झमाझम बारिश, ये है पूर्वानुमान

झारखंड के कई स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. राज्य में अगले 4-5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. राज्य के दक्षिणी भागों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast, रांची न्यूज : झारखंड की राजधानी रांची में आज मंगलवार को झमाझम बारिश (drizzle rain) हुई. पश्चिमी सिंहभूम, धनबाद, खूंटी एवं बोकारो में भी बारिश की संभावना है और इस दौरान वज्रपात (lightning strike) की आशंका है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के दक्षिणी भागों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश (heavy rain) हो सकती है. इसको लेकर चेतावनी जारी (Alert issued) की गयी है.

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान (
weather forecast) में बताया है कि आज मंगलवार को रांची, पश्चिमी सिंहभूम,धनबाद, खूंटी एवं बोकारो में मेघ गर्ज के साथ बारिश होगी. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. झारखंड के दक्षिणी भागों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसको लेकर चेतावनी जारी की गयी है. आज दोपहर में झारखंड की राजधानी रांची में झमाझम बारिश हुई.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में भारी बारिश के आसार, इन जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की आशंका

झारखंड के कई स्थानों पर मेघ गर्जन (cloud roar) के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. राज्य में अगले 4-5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान (maximum temperature) में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. राज्य के दक्षिणी भागों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसको लेकर चेतावनी जारी की गयी है.

Also Read: Jharkhand News : झारखंड में टीबी के मरीजों की तलाश शुरू, रांची में 20 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

मौसम विभाग के अनुसार आज आकाश में बादल छाये रहेंगे. रांची में आज मंगलवार को आकाश में बादल छाये हुए हैं. दोपहर बाद झारखंड की राजधानी रांची में झमाझम बारिश हुई. मौसम विभाग की मानें, तो पश्चिमी सिंहभूम,धनबाद, खूंटी एवं बोकारो जिले में मेघ गर्ज के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान वज्रपात (thunderstorm) की भी आशंका है.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola