गुमला में दो घरों में चोरी, चेंबर ने की कार्रवाई की मांग

गुमला में दो घरों में चोरी, चेंबर ने की कार्रवाई की मांग
गुमला. शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटना घटी है. डीएसपी रोड मुरली बगीचा निवासी कुमार सिंह के घर से लाखों रुपये की चोरी हुई है. इसमें नकद 35 हजार रुपये व दो लाख रुपये के जेवरात की चोरी चोरों हुई है. परिवार के लोग पूजा करने पुरी मंदिर गये थे. वापस घर आये, तो चोरी की घटना की जानकारी मिली. दूसरी घटना में बड़ाइक मुहल्ला निवासी शिव प्रसाद की दुकान से सात हजार रुपये नकद व 40 हजार रुपये के लाह की चोरी कर ली गयी. दोनों मामले में पुलिस को शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की गयी है. इधर गुमला शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं से त्रस्त आम जनता की परेशानियों को देखते हुए चेंबर का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष राजेश लोहानी की अगुवाई में सदर थाना प्रभारी महेंद्र करमाली से मुलाकात की. राजेश लोहानी ने कहा कि आये दिन अलग अलग मुहल्लों में चोरी की वारदात से आम जन परेशान हैं. उन्होंने बताया कि चेंबर के ही एक कार्यकारिणी सदस्य पंकज खंडेलवाल समेत बड़ाइक मुहल्ला के शिव साहू, डीएसपी रोड, बाजारटांड़ में लगातार प्रशासन के नाक के नीचे चोरी होना काफी दुखद घटना है. उन्होंने थाना प्रभारी से जिला मुख्यालय में गस्ती तेज करने, नशापान करने वालों, ब्राउन शुगर का कारोबार करने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने की बात कही. थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने आश्वासन दिया कि पुलिस अपना काम कर रही है. आमजन के सहयोग से जल्द से जल्द चोरी की घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. प्रतिनिधिमंडल में नि:र्वतमान अध्यक्ष राजेश सिंह, सचिव प्रणय कुमार साहू, विकास सिंह, संजीव मालानी, रजत केशरी, सह सचिव राहुल केशरी, नीरज कुमार गुप्ता, पंकज खंडेलवाल, दिनेश गुप्ता, प्रतीक अग्रवाल, अनिकेत कुमार, मुनीलाल साहू, उपाध्यक्ष बबलू वर्मा शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




