श्रद्धा के साथ मनाया गया हरितालिका तीज, सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत
Updated:
विज्ञापन
भरनो प्रखंड में हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया. सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला उपवास रखकर पूजा की.
विज्ञापन
भरनो. प्रखंड में सोमवार को हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया. इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना को लेकर निर्जला उपवास रखा.
विज्ञापन
शिव-पार्वती की हुई पूजा-अर्चना
महिलाओं ने पूरे दिन बिना अन्न-जल ग्रहण किये भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की.
इस दौरान महिलाओं ने अपने पति और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की. पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह और भक्ति का माहौल रहा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन