Gumla: अमलिया जंगल में घूम रहा है 16 हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में हड़कंप

Updated:
विज्ञापन

गुमला के जंगलों में घुसा हाथियों का झुंड

Gumla: भरनो प्रखंड के अमलिया जंगल में 16 जंगली हाथियों का झुंड सक्रिय है, जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है. बुधवार रात लोहरदगा सीमा से पहुंचे हाथियों ने छापरटोली गांव के पास डेरा डाल लिया. इस दौरान एक घर को नुकसान पहुंचा, जबकि खेतों में लगी आलू, सरसों और मटर की फसलों को भी भारी क्षति हुई है.

विज्ञापन

Gumla: भरनो प्रखंड के अमलिया जंगल में 16 जंगली हाथियों का झुंड घूम रहा है. पिछले बुधवार की रात में हाथियों का झुंड लोहरदगा जिला के सीमावर्ती क्षेत्र से होते हुए भरनो प्रखंड के अमिलया छापरटोली गांव के समीप पहुंचा और फिर वहां के जंगलों में चला गया. हाथियों का झुंड जंगल में मौजूद होने के कारण अमलिया और आसपास के गांव के लोगों में भय का माहौल है. हाथियों द्वारा छापरटोली के कृष्ण मुरारी सिंह के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. साथ ही गांव के किसान बलदेव महतो के खेतों में लगे आलू, सरसो व मटर के फसल को काफी नुकसान पहुंचाया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को दी नसीहत

इसके अलावा कई किसानों के फसलों को भी हाथियों ने बर्बाद कर दिया है और ग्रामीण हाथियों के भय से एकदम आतंकित हैं. ग्रामीणों द्वारा गांव के जंगल में हाथियों का झुंड घुसने की सूचना वन विभाग को दे दी गई है. इसके बाद प्रभारी वनपाल राकेश मिश्रा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम अमलिया पहुंची है. वन विभाग की टीम की ओर से गांव और आसपास के लोगों से हाथियों के नजदीक नहीं जाने और उनके साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं करने की अपील की जा रही है.

हाथियों को बाहर खदेड़ने की हो रही कोशिश

प्रभारी वनपाल राकेश मिश्रा ने बताया कि वन विभाग के टीम के साथ-साथ विशेष रूप से क्यूआरटी टीम भी पहुंची हुई है. टीम द्वारा मशाल जलाकर हाथियों को क्षेत्र से बाहर निकालने का प्रयास किया जायेगा. मौके पर वनरक्षी प्रवीण तिर्की, रजत किरण डुंगडुंग, योगिता कुमारी, वन समिति के अध्यक्ष उदय सिंह, बंधनू उरांव, जगजीवन सिंह सहित क्यूआरटी टीम मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें…

Gumla: हत्या के आरोपी 3 सगे भाईयों को उम्रकैद की सजा, जुर्माना भी लगा

गुमला में सड़क पर ‘तांडव’: रॉन्ग साइड से आयी बाइक ने कार पर मारी टक्कर फिर ग्रामीणों के साथ मिलकर कर दी तोड़-फोड़

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola