दुबई के बाजार में बिक रहा गुमला का आम

Updated:
विज्ञापन

7 गुम 2 में दुबई के बाजार में बिक रहा गुमला का आम | Prabhat Khabar Network

झारखंड के गुमला जिले में उत्पादित आम्रपाली आम अब दुबई के बाजारों में बिक रहे हैं। यह उपलब्धि स्थानीय किसानों और महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रतीक है।

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

गुमला. गुमला जिले में किसानों द्वारा उत्पादित आम्रपाली आम की अंतर राष्ट्रीय स्तर पर डिमांड है. जिला प्रशासन एवं पलाश (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी) गुमला के संयुक्त तत्वावधान तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वैधानिक निकाय एपीडा के सहयोग से गत तीन जुलाई को गुमला के उच्च गुणवत्ता वाली एक मीट्रिक टन आम्रपाली आम को दुबई निर्यात किया गया था. उक्त निर्यात आम सुरक्षित रूप से दुबई पहुंच चुका है.

गुमला के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से निकला यह आम अब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के सुप्रसिद्ध और प्रतिष्ठित लुलु रिटेल स्टोर के काउंटर्स की शोभा बढ़ा रहा है. जहां अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता झारखंड के इस मीठे स्वाद का आनंद ले रहे हैं. उपायुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो ने कहा कि यह सफलता गुमला की ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके हुनर का वैश्विक सम्मान है.

एपीडा और जेएसएलपीएस के साझा प्रयासों से आने वाले दिनों में जिले के अन्य स्थानीय कृषि उत्पादों को भी अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलायी जायेगी. इस निर्यात को सफल बनाने में एपीडा की सहायक महाप्रबंधक अंजलि नेहा लकड़ा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक शैलेंद्र जारिका सहित अन्य सदस्यों की भूमिका सराहनीय रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola