बसिया में धूमधाम से मनी गणेश चतुर्थी, गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
भगवान की प्रतिमा | Prabhat Khabar Network
बसिया में गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई गई. विभिन्न स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की. पूरा क्षेत्र भक्तिमय रहा.
बसिया. प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया. बसिया धर्मशाला परिसर, कोनबीर नीचे चौक और कोनबीर ऊपर चौक में भगवान गणपति की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. पूजा अनुष्ठान के दौरान पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान गणेश की पूजा करायी.
दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की. गणपति के दर्शन और पूजा के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. महिला, पुरुष और बच्चों ने भगवान गणेश का दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.
जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
गणेश चतुर्थी के दौरान पूरा दुर्गा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा. गणपति बप्पा के जयकारों और भक्ति गीतों से मंदिर परिसर गूंजता रहा. श्रद्धालुओं में गणेश चतुर्थी को लेकर खासा उत्साह देखा गया. देर तक श्रद्धालु पूजा-अर्चना और भक्ति में लीन रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए