बजट पर परिचर्चा : विकसित भारत का रोडमैप, किसानों से लेकर पर्यटक स्थल तक फोकस

Updated at : 01 Feb 2026 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
बजट पर परिचर्चा : विकसित भारत का रोडमैप, किसानों से लेकर पर्यटक स्थल तक फोकस

विवार को बजट पेश किया गया. अधिकांश लोगों की राय है.

विज्ञापन

गुमला. रविवार को बजट पेश किया गया. अधिकांश लोगों की राय है. बजट विकसित भारत का रोडमैप है. बजट में गरीब, किसान, व्यापारी, महिलाओं से लेकर पर्यटक स्थलों के विकास मुख्य फोकस है. लोगों ने कहा है कि नयी इनकम टैक्स व्यवस्था, कस्टम्स डयूटी में छूट बेहतरीन बजट है. एआइ और स्किल पर फोकस किया गया है. प्रभात खबर ने गुमला के प्रमुख लोगों से बजट पर बात की. लोगों ने क्या कहा. यहां पढें. रिपोर्ट : दुर्जय पासवान की. यह बजट एक मजबूत आधार प्रदान करता है. सरकार द्वारा पूंजीगत खर्च बढ़ाना भविष्य की प्रगति के लिए एक सकारात्मक पहल है. हम इस बजट का पूर्ण समर्थन करते हैं और देशहित में उठाये गये इन महत्वपूर्ण कदमों की सराहना करते हैं. सरकार ने सभी वर्गो को ध्यान में रखकर बजट पेश की है. बबलू वर्मा, उपाध्यक्ष, चेंबर ऑफ कामर्स पीएम नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट केवल खर्च का दस्तावेज़ नहीं है. बल्कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए एक दूरदर्शी आर्थिक विज़न है. यह बजट भारत के के भविष्य की स्पष्ट रूपरेखा प्रस्तुत करता है. संजय सिंह, समाज सेवी, तर्री गुमला इस बजट में गांव, गरीब, किसान, मज़दूर और आम नागरिक की ज़रूरतों को केंद्र में रखा गया है. रोजगार सृजन को प्राथमिकता देते हुए नये नये अवसर और स्रोत विकसित करने की घोषणा की गयी है. ताकि देश को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाया जा सके. बजट में सभी का ख्याल रखा गया है. मुन्ना सिंह, समाज सेवी, गुमला शिक्षा के क्षेत्र में नये स्कूलों, बेहतर लैब सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक ढांचे पर ज़ोर दिया गया है. ताकि आने वाली पीढ़ी को आधुनिक और व्यावहारिक शिक्षा मिल सके. वहीं स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और आम आदमी तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में ठोस कदम है. रमेश कुमार चीनी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, रमेश आम बजट मिलाजुला है. अगर कुछ जगह आदमी को लाभ दिया गया है तो कुछ जगह गरीबों व किसानों के साथ न्यास नहीं हुआ है. ऐसे कुल मिलाकर यह बजट आम आदमी का बजट है जो वर्तमान की ज़रूरतों के साथ-साथ भविष्य की तैयारी को लेकर बनाया गया है. यह बजट देश का बजट है. अरूण कुमार, अधिवक्ता, गुमला इस आम बजट में कृषि के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर पर पूरा फोकस किया गया है. देश मे रोजगार बढ़ेगा और हम विश्व में तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर तेजी से बढ़ेंगे. ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, युवाओं को रोजगार के अवसर और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने वाला बजट है. बजट से सभी को लाभ मिलेगा. सुदर्शन भगत, पूर्व सांसद, गुमला देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का बजट पेश किया. यह बजट विकसित भारत की ओर बढ़ता कदम है. गांव गरीब और किसान को प्रथमिकता दिया गया है. भारत देश कृषि प्रधान देश है. यह आम बजट देश की नई दिशा तय करेगा. बजट में सभी क्षेत्र को ध्यान दिया गया है. आम जनता का बजट है. संयुक्ता देवी, उपाध्यक्ष, जिला परिषद बजट 2026 में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गयी है. जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिलने जा रहा है. केंद्र सरकार ने शहर से लेकर गांव तक के विकास का खाका तैयार किया है. वहीं कैंसर और डायबिटीज की दवाओं पर कस्टम ड्यूटी छूट की घोषणा की गयी है. जिससे इन दवाओं की कीमतें कम होंगी. शंकर जाजोदिया, जोन चेयरपर्सन, लायंस क्लब बजट से पूरा देश खुश है. क्योंकि, आम जनता व देशहित को देखते हुए बजट पेश किया गया है. टेक्सटाइल पार्क की स्थापना का ऐलान किया गया है. जिससे ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. छोटे और मझोले उद्योगों को मजबूत बनाने के लिए 10,000 करोड़ का विशेष फंड बनाया गया है. दामोदर कसेरा, पूर्व अध्यक्ष, चेंबा बजट में आयुष्मान भारत योजना के विस्तार की घोषणा की गयी है. जिससे अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी. नये मेडिकल कॉलेज और एम्स के लिए अतिरिक्त फंड की घोषणा की गयी है. जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा. ग्रामीण विकास फोकस है. गांवों में बुनियादी ढांचे और सेवाओं में सुधार होगा. अशोक जायसवाल, चेयपर्सन, लायंस क्लब यह बजट पूरी तरह आम जनता के लिए है. शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए कई घोषणाएं की गयी है. जिनमें से एक है आयुष फार्मेसियों और ड्रग टेस्टिंग लैब्स का उन्नयन. रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए कई घोषणाएं हुई. जिनमें से एक है पूंजीगत व्यय बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ करना. आनंद कुमार गुप्ता, मेन रोड गुमला केंद्रीय बजट 2026-27 विकास और आत्मनिर्भर भारत की ओर मजबूत कदम है. देश के विकास की दिशा में एक सराहनीय और दूरदर्शी बजट है. इस बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, रोजगार, तकनीक, रेल और उद्योगों को प्राथमिकता देकर भारत की अर्थव्यवस्था को और मजबूत किया गया है. दीपक कुमार साहू, अध्यक्ष, स्वामी विवेकानंद युवा क्लब, मुरकुंडा

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola