गुमला : फेसबुक में दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला में फेसबुक के जरिए दोस्ती कर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी, पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

गुमला : गुमला की एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगायी है. शादी की बात कहने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है. इस संबंध में पीड़िता ने गुमला थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में युवती ने बताया है कि उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से घाघरा थाना क्षेत्र के बंधनु उरांव से हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई. आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर उसका विश्वास जीता और इसी बहाने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया.

विज्ञापन

युवक ने शादी से किया इनकार

पीड़िता का कहना है कि आरोपी कई बार उसके घर पहुंचा और परिवार के लोगों के घर पर नहीं रहने का फायदा उठाकर उसका यौन शोषण करता रहा. शिकायत के अनुसार, आठ जुलाई 2026 को भी आरोपी उसके घर पहुंचा. उस समय परिवार के सदस्य खेत में काम करने गये थे. युवती ने जब शादी करने की बात कही तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया.

पुलिस ने शुरू की जांच

आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट की और खुद को प्रभावशाली बताते हुए शिकायत करने पर जान से मरवा देने की धमकी दी. पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola