शाम को घर से निकली वृद्ध महिला, फिर नहीं लौटी; परिजनों ने पुलिस से लगायी खोजने की गुहार
लापता वृद्धा | Prabhat Khabar Network
घाघरा थाना क्षेत्र से एक वृद्ध महिला लापता हो गई है. परिजनों ने पुलिस में आवेदन देकर महिला को खोजने की गुहार लगाई है. जानकारी मिलने पर संपर्क करें.
आपके शहर में
घाघरा. थाना क्षेत्र में रुकी ग्राम निवासी वृद्ध महिला बहलेन गुड़िया के लापता होने का मामला सामने आया है. गुमशुदा वृद्ध महिला मूल रूप से रुकी गांव की रहने वाली है और वर्तमान में अपने देवर के घर घाघरा स्थित टोंकाटोली में रह रही थी. आवेदक दिलबर गुड़िया ने घाघरा थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि इसकी बड़ी मां बहलेन गुड़िया गत 26 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे घर से निकली थी. लेकिन इसके बाद वापस घर नहीं लौटी.
रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश
परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों और आसपास के संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की. लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है.
पुलिस से जल्द बरामदगी की गुहार
काफी तलाश के बाद भी महिला का पता नहीं चलने के बाद घाघरा थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और पुलिस से गुमशुदा की जल्द से जल्द खोजबीन कर सुरक्षित बरामद करने की गुहार लगायी है.
सूचना मिलने पर इन नंबरों पर करें संपर्क
दिलबर गुड़िया ने बताया कि उसकी बड़ी मां अगर कहीं किसी व्यक्ति को दिखे तो इसकी सूचना घाघरा थाना या परिवार के लोगों को जरूर दें. मोबाइल नंबर 9539670899 या 7091745918 पर भी संपर्क कर बता सकते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए