कुआं में डूबने से वृद्ध महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन

कुआं में डूबने से वृद्ध महिला की मौत

विज्ञापन

गुमला. गुमला थाना के कांटासारू गांव के कुआं में डूबने से 65 वर्षीय दुतिया उरांइन की मौत हो गयी. शुक्रवार की सुबह 10.30 बजे सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना की जानकारी देते हुए मृत महिला के पुत्र किशोर उरांव ने बताया कि बीते गुरुवार की सुबह घर से निकल गयी थी. हमें लगा की शौच करने के लिए खेत की ओर गयी होगी. वापस आ जायेगी. लेकिन काफी देर के बाद भी वापस नहीं लौटी, तो खोजबीन करने लगे. लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. गुरुवार की अपराह्न ग्रामीणों ने बताया कि गांव के खेत मंगरा नगेशिया के कुआं में एक महिला का शव तैर रहा है. वहां पहुंचने पर ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाले, तो देखे की वह मेरी मां दुतिया उरांइन है. इसके बाद इसकी जानकारी गुमला थाना को दी गयी. गुमला थाना से अरविंद कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल गुमला के शव ग्रह में रखा गया. शुक्रवार की सुबह एएसआइ विनय कुमार महतो ने सदर अस्पताल पहुंच कर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना कैसे हुई इसका स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. परिजन का कहना है कि कुछ दिनों से उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola