राष्ट्रीय युवा सांसद प्रतियोगिता में एकलव्य बसिया प्रथम

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय युवा सांसद प्रतियोगिता में एकलव्य बसिया प्रथम

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

बसिया. एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय बसिया में उत्तर पूर्व क्षेत्र की प्रथम राष्ट्रीय युवा सांसद प्रतियोगिता हुई, जिसमें झारखंड के चार एकलव्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. उदघाटन पूर्व विधायक कमलेश उरांव, जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक रंजन, प्रभारी प्रधानाध्यापक मणिशंकर पॉल, विद्या विकास समिति के निरीक्षक अखिलेश कुमार, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका उषा सिंह तथा प्राचार्य संजय कुमार सिंह ने किया. अतिथियों के सम्मान के बाद निर्णायकों ने लॉटरी के माध्यम से विद्यालयों के प्रदर्शन का क्रम निर्धारित किया. प्रतियोगिता में एकलव्य तसरिया, गोड्डा के 53, कुजरा, लोहरदगा के 36, कठिजोरिया, दुमका के 16 तथा मेजबान बसिया के 50 छात्रों ने भाग लिया. प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शामिल पूर्व विधायक कमलेश उरांव, नेस्ट्स के कंसल्टेंट बीपी गुप्ता और मणिशंकर पॉल के मूल्यांकन के आधार पर एकलव्य बसिया को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जबकि तसरिया को द्वितीय, कुजरा को तृतीय और कठिजोरिया को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. बीपी गुप्ता ने जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उससे बच्चों के जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलावों पर चर्चा की. पूर्व विधायक कमलेश उरांव ने कहा कि आज के दौर में जहां संसद में अक्सर अमर्यादित आचरण दिखता है, वहीं इन बच्चों ने जिस मर्यादित ढ़ंग से लोकसभा की कार्यवाही का मंचन किया है. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सूरज कुमार प्रसाद व अरुण कुमार तिवारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अखिलेश कुमार ने किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola