Double Murder : झारखंड के इस जिले में थम नहीं रही हत्या की वारदात, अपराधियों ने बुजुर्ग दंपती को कुल्हाड़ी से क्यों काट डाला ? पढ़िए ये रिपोर्ट

Double Murder : गुमला (दुर्जय पासवान) : गुमला में हत्या का सिलसिला रुक नहीं रहा है. हर दो दिन के बाद हत्या हो रही है, लेकिन गुमला पुलिस सामान्य हत्याओं को रोकने में नाकाम साबित हो रही है. पुलिस सिर्फ शव उठाकर पोस्टमार्टम कराने का काम कर रही है. हत्याओं के बढ़ते ग्राफ का सिलसिला जारी है. गुमला के सतपारा घटठा गांव में रविवार की देर रात को फिर अपराधियों ने एक घर पर हमला कर पति-पत्नी की टांगी से काटकर हत्या कर दी, जबकि उसके बेटे को घायल कर दिया. घायल संतोष गोप का गुमला सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.
Double Murder : गुमला (दुर्जय पासवान) : गुमला में हत्या का सिलसिला रुक नहीं रहा है. हर दो दिन के बाद हत्या हो रही है, लेकिन गुमला पुलिस सामान्य हत्याओं को रोकने में नाकाम साबित हो रही है. पुलिस सिर्फ शव उठाकर पोस्टमार्टम कराने का काम कर रही है. हत्याओं के बढ़ते ग्राफ का सिलसिला जारी है. गुमला के सतपारा घटठा गांव में रविवार की देर रात को फिर अपराधियों ने एक घर पर हमला कर पति-पत्नी की टांगी से काटकर हत्या कर दी, जबकि उसके बेटे को घायल कर दिया. घायल संतोष गोप का गुमला सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है
गुमला में अपराधियों ने बुजुर्ग दंपती को टांगी से काट डाला. मृतक दंपती में 65 वर्षीय शनि गोप व 55 वर्षीया फुलो देवी शामिल हैं. बताया जाता है कि अपराधियों की संख्या पांच थी. सभी अपराधी नशे में धुत थे. बताया जा रहा है कि मृतक शनि गोप अपने घर के गलियारे में दीवार जोड़ रहा था. जहां पड़ोसियों का धान रखा हुआ था. शनि ने धान के गांज को हटाने का अनुरोध किया था. इसी को लेकर शनि गोप के साथ पड़ोसियों का विवाद हो गया था. इसके बाद देर रात को पांच अपराधी अचानक शनि गोप के घर लाठी, डंडा व टांगी लेकर घुस गये और परिवार पर हमला कर दिया.
अपराधियों ने बुजुर्ग दंपती को बेरहमी से टांगी से काट दिया, जिससे घटना स्थल पर ही शनि व फुलो की मौत हो गयी, वहीं इस हमले में घायल संतोष गोप किसी प्रकार अपनी जान बचा सका. पुलिस को रविवार की रात करीब 11 बजे दंपती की हत्या की सूचना मिली. इसके बाद पुलिस गांव पहुंची और रात 12 बजे दंपती के शव को गांव से गुमला सदर अस्पताल लेकर पहुंची. सोमवार की सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. इस हत्याकांड में पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




