गुमला में 2503 शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को 3 दिन में प्रोफाइल अपडेट करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

गुमला में 824 स्कूलों के शिक्षकों का प्रोफाइल लंबित होने पर डीसी ने स्पष्टीकरण मांगा है. लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

गुमलाः जिले में विद्यालयों और शिक्षकों का प्रोफाइल अपडेट नहीं होने को उपायुक्त दिलेश्वर महतो और उपविकास आयुक्त अनिमेष रंजन ने गंभीरता से लिया है. शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में लंबित प्रोफाइल, नीड वेरिफिकेशन, छात्र नामांकन और प्रोग्रेशन की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गयी. इस दौरान 2503 शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों का प्रोफाइल लंबित पाया गया. सभी को तीन दिनों के अंदर प्रोफाइल अपडेट करने का निर्देश दिया गया है. समीक्षा में नीड वेरिफिकेशन नहीं कराने वाले 824 शिक्षकों की सूची भी तैयार की गयी है. इन शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगने के साथ अगले आदेश तक उनके मानदेय/वेतन पर रोक लगाने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

1784 विद्यालयों में 824 का प्रोफाइल लंबित

जिले में कुल 1784 विद्यालय हैं. समीक्षा के दौरान इनमें 960 विद्यालयों का प्रोफाइल अपडेट पूरा पाया गया, जबकि 824 विद्यालयों का प्रोफाइल अब भी लंबित है. उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को लंबित प्रोफाइल को प्राथमिकता के आधार पर जल्द अपडेट कराने का निर्देश दिया. शिक्षकों के प्रोफाइल की समीक्षा में जिले के कुल 7408 शिक्षकों में से 4857 का प्रोफाइल पूर्ण पाया गया. वहीं 824 शिक्षकों द्वारा नीड वेरिफिकेशन नहीं कराया गया है. ऐसे शिक्षकों से स्पष्टीकरण लेने और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

ये भी पढ़ें- अक्टूबर में जिले में लगेगी विज्ञान प्रदर्शनी, जल और जीवन पर रहेगा फोकस

तीन दिनों में पूरा करना होगा प्रोफाइल अपडेट

समीक्षा के दौरान प्रोफाइल पूरा नहीं करने वाले 2503 शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को तीन दिनों के अंदर सभी आवश्यक विवरण ऑनलाइन अपडेट करने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों को विद्यालयवार लंबित प्रोफाइल की निगरानी करते हुए शत-प्रतिशत कार्य पूरा कराने को कहा गया है.

छात्र नामांकन में 18,969 का अंतर

समीक्षा में जिले के कुल छात्र नामांकन में 18,969 का अंतर भी सामने आया. उपायुक्त ने सभी संकुल साधन सेवियों को अपने अधीन आने वाले विद्यालयों में सबसे अधिक नामांकन गैप और ड्रॉपआउट वाले स्कूलों को चिह्नित कर तत्काल नामांकन गैप पूरा कराने का निर्देश दिया.

विद्यार्थियों के नामांकन और प्रोग्रेशन में सुधार के लिए विद्यालयवार निगरानी करने को कहा गया. घाघरा, बसिया, भरनो, डुमरी, पालकोट और चैनपुर प्रखंडों में लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का निर्देश दिया गया है. सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों और प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को विद्यालयवार लंबित प्रोफाइल का शीघ्र अद्यतन कराते हुए नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करने को कहा गया है.

प्रोग्रेशन नहीं होने पर संबद्धता समाप्त करने की कार्रवाई

सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त तथा स्थापना स्वीकृति प्राप्त विद्यालयों में प्रोग्रेशन का कार्य नहीं होने की स्थिति में संबंधित मामलों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. ऐसे विद्यालयों की संबद्धता समाप्त करने के लिए विभाग को पत्राचार करने की बात भी कही गई. उपायुक्त ने सभी प्रधानाध्यापकों, संकुल साधन सेवियों और प्रखंड स्तर के अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया. साथ ही 15 दिनों के भीतर जीपी, इपी, एफपी और एसएफ का कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया.

91.23 प्रतिशत विद्यार्थियों का प्रोग्रेशन पूरा

वर्ष 2025-26 में जिले के विद्यालयों में कुल 2,16,362 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ था. इनमें से 1,97,393 विद्यार्थियों का प्रोग्रेशन पूरा हो चुका है, जो कुल नामांकन का 91.23 प्रतिशत है. उपायुक्त और उपविकास आयुक्त ने शेष विद्यार्थियों का प्रोग्रेशन जल्द पूरा कराने पर विशेष जोर दिया. इसके लिए संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रखंड स्तर के अधिकारियों को नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया गया है.

ये भी पढ़ें- झारखंड में रक्षाबंधन की छुट्टी में भी खुलेंगे स्कूल, जानें वजह


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola