दक्षिण छोटानागपुर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने दामोदर कसेरा, गुमला चैंबर ने किया सम्मान
स्वागत करते लोग | Prabhat Khabar Network
एफजेसीसीआइ के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चुने गए दामोदर कसेरा का गुमला चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भव्य स्वागत किया. व्यापारियों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव बताया.
गुमला. फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एफजेसीसीआइ) के चुनाव में दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर दामोदर कुमार कसेरा की जीत पर गुमला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से महावीर चौक पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया.
व्यापारियों की समस्याओं की गहरी समझ
चैंबर अध्यक्ष राजेश लोहानी ने कहा कि दामोदर कसेरा गुमला चैंबर के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं. अपने कार्यकाल में उन्होंने व्यापारियों और चैंबर के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किये. उन्हें व्यापार जगत की समस्याओं और चैंबर की कार्यप्रणाली की गहरी समझ है. उनके अनुभव का लाभ पूरे क्षेत्र के व्यापारियों को मिलेगा.
चार जिलों के व्यापारियों का समर्थन
चैंबर सचिव प्रणय कुमार ने कहा कि गुमला, लोहरदगा, खूंटी और सिमडेगा के व्यापारियों के समर्थन से कसेरा को यह जीत मिली है. यह पूरे दक्षिण छोटानागपुर के व्यापारिक समाज के लिए गौरव की बात है. उनके निर्वाचन से क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं को एफजेसीसीआइ के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने और समाधान के लिए समन्वित प्रयासों को मजबूती मिलेगी.
ये रहे मौजूद
मौके पर पूर्व अध्यक्ष सरजू प्रसाद साहू, दिनेश अग्रवाल, मोहम्मद सब्बू, हिमांशु केसरी, अभिजीत जायसवाल, बबलू वर्मा, अनिकेत कुमार, प्रतीक अग्रवाल, अजय कुमार, नीरज गुप्ता, राजेश गुप्ता और मीडिया प्रभारी मनीष केशरी सहित चैंबर के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए