गुमला की युवती की एसपी से शिकायत, पति पर अश्लील वीडियो बनाने व ससुर पर दुष्कर्म का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन

आदिवासी महिला में गुमला एसपी को आवेदन सौंप कर युवक द्वारा दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने व शादी करने के बाद ससुर द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप लगायी है.

विज्ञापन

भरनो प्रखंड की एक आदिवासी महिला में गुमला एसपी को आवेदन सौंप कर युवक द्वारा दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने व शादी करने के बाद ससुर द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप लगायी है. आवेदन में कहा गया है कि वर्ष 2019 में पीड़िता सिसई कॉलेज में पढ़ाई करती थी. जहां सिसई प्रखंड के गोपाल भी पढ़ता था. इस दौरान गोपाल उसका पीछा किया करता था.

आपके शहर में

विज्ञापन

27 जनवरी 2020 को जब पीड़िता शौच के लिए गयी, तो गोपाल उसके गांव पहुंच कर उसे चाकू का भय दिखा कर जबरन दुष्कर्म किया. इसके उपरांत गोपाल ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया. जिसे दिखा कर गोपाल अक्सर उसके साथ दुष्कर्म करता था. इस दौरान पीड़िता दो बार गर्भवती हो गयी थी. जिसे गोपाल ने दवा खिला कर व एक बार निजी अस्पताल में गर्��पात कराया.

इस घटना के बाद गोपाल ने पीड़िता से डुम्बो मंदिर में शादी की. शादी के बाद उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. पीड़िता ने कहा है कि चार अगस्त 2021 की रात्रि को गोपाल ने मेरे साथ मारपीट की. जिससे मैं काफी चोटिल हो गयी. उसी रात्रि को गोपाल के पिता कमरे में आकर मेरे साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया. इसके बाद कहा कि तुम्हारे कारण मेरे बेटे की शादी नहीं हो पा रही है.

आरोपियों के द्वारा पीड़िता व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है. इस संबंध में महिला थानेदार प्रियंका तिर्की ने कहा कि पीड़िता ने एसपी को आवेदन दिया था. एसपी साहब के कार्यालय से महिला थाना को मुहैया कराया गया है. लेकिन आवेदन में पीड़िता ने एसपी साहब के नाम पर लिखी है. मैंने उससे महिला थाना प्रभारी के नाम से आवेदन मांगा है. अभी तक नहीं मिला है. आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola