पेड़ से टकरायी बाइक, तीन नाबालिगों की मौत

Updated:
विज्ञापन

सिसई प्रखंड के पुसो थाना क्षेत्र स्थित सुरसा कोठारी गांव में हुआ सड़क हादसा

विज्ञापन

गुमला. गुमला जिला अंतर्गत सिसई प्रखंड के पुसो थाना क्षेत्र स्थित सुरसा कोठारी गांव में सोमवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे में तीन नाबालिग युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी. तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गये. मृतकों की पहचान लोहरदगा जिले के भंडारा थाना क्षेत्र के मलंगटोली गांव निवासी बघन उरांव के 15 वर्षीय पुत्र अमन उरांव, चमरू उरांव के 16 वर्षीय पुत्र मुन्ना उरांव व फगुआ उरांव के 16 वर्षीय पुत्र सहदेव उरांव के रूप में की गयी है. तीनों एक ही गांव के रहने वाले थे. पुसो थाना के एसआइ राखो हरि महतो व परिजन बबलू उरांव ने बताया कि तीनों किशोर सोमवार की शाम सुरसा कोठारी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गये थे, वहां से लौटने के क्रम में कोठारी बाजार के समीप बाइक अनियंत्रित हो गयी और सीधे एक पेड़ से जा टकरायी, जिससे तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. मंगलवार को शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेजा गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है. बताया गया कि तीनों नाबालिग थे और बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola