भारत विकास परिषद ने स्कूल परिसर में चलाया पौधरोपण अभियान

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी और शिक्षक. | Prabhat Khabar Network

भारत विकास परिषद गुमला ने राजकीयकृत उच्च विद्यालय खोरा में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. छात्रों को ग्लोबल वार्मिंग के प्रति जागरूक किया गया.

विज्ञापन

गुमला: पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद गुमला शाखा की ओर से पर्यावरण संरक्षण मुहिम के अंतिम चरण के तहत गुमला प्रखंड के राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय खोरा परिसर में पौधरोपण और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में परिषद के जिला पदाधिकारियों के साथ विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पौधों के संरक्षण पर दिया जोर

मौके पर परिषद के पर्यावरण प्रमुख मनमोहन सिंह ने पौधरोपण के साथ-साथ पौधों के नियमित संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना जरूरी है. महिला प्रमुख सैरेंद्री दास ने कहा कि पेड़ लगाने से अधिक महत्वपूर्ण उन्हें बचाकर रखना है. सचिव राकेश कुमार वर्मा ने ग्लोबल वार्मिंग के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए कहा कि अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाकर ही पर्यावरण का संतुलन कायम रखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें- बारिश ने छीना आशियाना, आर्थिक मदद के लिए पीड़ित परिवार ने प्रशासन से लगाई गुहार

पर्यावरण असंतुलन से बढ़ रहे प्राकृतिक प्रकोप

संरक्षक निर्मल कुमार गोयल ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण के कारण अतिवृष्टि और अनावृष्टि जैसे प्राकृतिक प्रकोपों में बढ़ोतरी हो रही है. वैज्ञानिक आविष्कारों के दुरुपयोग और प्राकृतिक संसाधनों के अनवरत दोहन से भी पर्यावरण प्रदूषण बढ़ा है. उन्होंने स्कूली बच्चों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया. संरक्षक विनय कुमार लाल ने जनजीवन में ऑक्सीजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तेजी से हो रहे वृक्षों के पातन से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता बतायी.

शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं रहे मौजूद

कार्यक्रम में अजीत कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी द्वारिका मिश्र सुमन, विप्रस अध्यक्ष रामकैलाश सिंह, प्रधानाध्यापिका रेशमा कुमारी, प्रेम प्रकाश ओहदार, शिलानंद तिर्की, मोहम्मद एहसान, बसबंत खेस, रीता कुजूर, स्नेहलता तिग्गा, नेहा गुंजन गिद्ध, बिंदु कुमारी, अनिता चिंता पन्ना, ज्योति बाला मिंज, प्रियंका प्रसाद, बेला बागे, अमिता खेस, पुष्पा कुमारी, आशा कुमारी, सदनी कुमारी, सीमा कुजूर, सबिता तिर्की और गीता देवी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के X हैंडल पर केस दर्ज, रांची पुलिस ने मांगी यूजर की जानकारी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola