स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, नव- सिखवा , भड़के प्रतिनिधि सुनायी खरी - खोटी

।।प्रतिनिधि।।गुमला : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी को शनिवार को गुमला जिला के जिला परिषद सदस्यों के गुस्सा झेलना पड़ा. मंत्री ने जिप सदस्यों को नव-सिखवा बताया तो प्रतिनिधि मंत्री पर भड़क उठे. बाद में मामला को शांत कराया गया. यह वाक्या शनिवार को विकास भारती के सभागार में जिला बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति […]
।।प्रतिनिधि।।
गुमला : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी को शनिवार को गुमला जिला के जिला परिषद सदस्यों के गुस्सा झेलना पड़ा. मंत्री ने जिप सदस्यों को नव-सिखवा बताया तो प्रतिनिधि मंत्री पर भड़क उठे. बाद में मामला को शांत कराया गया. यह वाक्या शनिवार को विकास भारती के सभागार में जिला बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक के दौरान हुआ.
बैठक हंगामेदार हुई अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र वंशी ने की
बैठक में गुमला शहरी क्षेत्र में आवास योजना में गड़बड़ी पर मंत्री भड़क उठे. उन्होंने कहा कि सिटी मैनेजर को बरखास्त किया जायेगा. मंत्री ने नप के ईओ रामाशंकर राम को भरी बैठक में फटकार लगाये. वहीं जिन डीलरों द्वारा राशन नहीं बांटा जा रहा है या घोटाला कर रहे हैं. वैसे डीलरों का लाइसेंस रद्द करने हुए एफआई करने का निर्देश दिया गया.
बैठक से गायब रहने वाले कई विभाग के अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. वहीं काम नहीं करने वाले अधिकारियों को फटकार लगायी गयी. बैठक शुरू होते ही पालकोट जिप सदस्य प्रदीप सोरेंग ने अपने क्षेत्र की समस्या को लेकर मंत्री के समक्ष पहुंचे. तभी मंत्री ने उन्हें ज्ञापन में विधायक से अनुशंसा करने की बात करते हुए टालमटोल करने लगे. मंत्री ने कहा कि आप सभी जिप सदस्य नये नये चुनकर आये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




