राजमस्त्रिी पर जानलेवा हमला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Oct 2015 6:25 PM
गुमला : थाना क्षेत्र के बड़ा अंबवा गांव निवासी क्यामुद्दीन अंसारी पर सोमवार को सदर अस्पताल परिसर में जानलेवा हमला हुआ है. उसकी स्थिति गंभीर है. सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. अंसारी के अनुसार हमलावरों ने उसकी साइकिल, पांच सौ रुपये नकद व मोबाइल लूट कर ले गये. उसने थाने में प्राथमिकी दर्ज […]
गुमला : थाना क्षेत्र के बड़ा अंबवा गांव निवासी क्यामुद्दीन अंसारी पर सोमवार को सदर अस्पताल परिसर में जानलेवा हमला हुआ है. उसकी स्थिति गंभीर है. सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. अंसारी के अनुसार हमलावरों ने उसकी साइकिल, पांच सौ रुपये नकद व मोबाइल लूट कर ले गये. उसने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार अंसारी शास्त्री नगर में राजमिस्त्री का काम कर रहा था.
वह दोपहर में खाना खाने एक होटल में आया था. खाना-खाने के बाद वह शास्त्री नगर साइकिल से जा रहा था. तभी सात-आठ लोगों ने उसे घेर लिया. उस पर साइकिल की चोरी करने का आरोप लगाते हुए रॉड व लाठी-डंडा से पिटायी कर दी. स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










