तालाब का पानी पीने से सात पशुओं की मौत
डुमरी. थाना क्षेत्र के जैरागी पंचायत के पीटर तिर्की के खेत में बने तालाब का पानी पीने से सात गाय बैल की मौत हो गयी. घटना सोमवार दोपहर की है. जिसमें सुनील मिंज का एक बैल, स्टेफन मिंज की दो गाय, सुलेमान मिंज की दो गाय व एक बैल की मौत हो गयी है. ग्रामीणों […]
डुमरी. थाना क्षेत्र के जैरागी पंचायत के पीटर तिर्की के खेत में बने तालाब का पानी पीने से सात गाय बैल की मौत हो गयी. घटना सोमवार दोपहर की है. जिसमें सुनील मिंज का एक बैल, स्टेफन मिंज की दो गाय, सुलेमान मिंज की दो गाय व एक बैल की मौत हो गयी है. ग्रामीणों के अनुसार तालाब में पीटर तिर्की के परिवार ने मछली मारा था.
सोमवार को गाय बैल दोपहर में घास फूंस चर कर तालाब से पानी पीकर लौटने के क्रम में तालाब के आसपास ही मरा पड़ा मिला. ग्रामीणों को आशंका है कि तालाब के पानी में जहर मिला दिया गया होगा. जिसे पीने से गाय बैल की तुरंत मौत हो गयी. इस संबंध में मुखिया चंद्रिका एक्का ने बताया कि तालाब में शरारती तत्वों द्वारा तालाब के पानी में जहर डाल दिया गया होगा. मैं प्रखंड प्रशासन से मुआवजा की मांग करूंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










