खतियानी जमीन पर कब्जा रोकने की मांग

Updated:
विज्ञापन

गुमला : गुमला के चेटर निवासी स्वर्गीय बौआ उरांव के पुत्र सोमरा उरांव की जमीन पर कब्जा कर जबरदस्ती घेराबंदी का कार्य किया जा रहा है. इस संबंध में सोमरा ने आरक्षी अधीक्षक गुमला को आवेदन देकर शिकायत की और जमीन को कब्जा से मुक्त कराने की मांग की है. आवेदन में उल्लेखित है कि […]

विज्ञापन

गुमला : गुमला के चेटर निवासी स्वर्गीय बौआ उरांव के पुत्र सोमरा उरांव की जमीन पर कब्जा कर जबरदस्ती घेराबंदी का कार्य किया जा रहा है. इस संबंध में सोमरा ने आरक्षी अधीक्षक गुमला को आवेदन देकर शिकायत की और जमीन को कब्जा से मुक्त कराने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

आवेदन में उल्लेखित है कि चेटर के खाता नंबर 34 व प्लॉट नंबर 628 में रकबा 0.55 एकड़ जमीन सोमरा के पूर्वज खतियानी रैयत जोगी उरांव वगैरह के नाम से दर्ज है और पहले से ही सोमरा उरांव के पूर्वज उक्त जमीन की मालगुजारी अदा करते आ रहे हैं. परंतु गुमला के दो लोगों द्वारा फर्जी कागजात बना कर उक्त जमीन को हड़पने की नियत से जबरदस्ती घेराबंदी का कार्य किया जा रहा है.

आवेदन में यह भी उल्लेखित है कि सोमरा उरांव द्वारा दोनों लोगों को जमीन पर कब्जा व घेराबंदी का कार्य नहीं करने के लिए अनेकों बार मना किया गया है. इसके बावजूद दोनों धन और बल के दम पर जबरदस्ती घेराबंदी एवं निर्माण कार्य करा रहे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola