गुमला : तीन पीएलएफआई उग्रवादी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गुमला : जिले के भरनो प्रखंड के करंज थाना स्थित करौंदाजोर बंकाटोली गांव से पुलिस ने रविवार की रात नौ बजे पीएलएफआई के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. इनमें अंबवा रौनाटोली का राजकुमार महतो, बंकाटोली करौंदाजोर का अनिल साहू व अंबेरा चापाटोली गांव का कृष्णा लोहरा शामिल है. इन उग्रवादियों के पास से 12 […]

विज्ञापन
गुमला : जिले के भरनो प्रखंड के करंज थाना स्थित करौंदाजोर बंकाटोली गांव से पुलिस ने रविवार की रात नौ बजे पीएलएफआई के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है.
इनमें अंबवा रौनाटोली का राजकुमार महतो, बंकाटोली करौंदाजोर का अनिल साहू व अंबेरा चापाटोली गांव का कृष्णा लोहरा शामिल है. इन उग्रवादियों के पास से 12 बोर का एक कार्बाइन, दो देसी कट्टा, 10 गोली, पीएलएफआई का दो परचा व एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है. एसपी अंजनी कुमार झा ने बताया कि करंज थाना की पुलिस गश्ती में थी. तभी गुप्त सूचना मिली कि कुछ उग्रवादी करौंदाजोर के पास जुटे हुए हैं. ये लोग किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola