अलग-अलग हादसे में दो की मौत
Updated at : 16 Jan 2020 12:04 AM (IST)
विज्ञापन

बिशुनपुर(गुमला) : बिशुनपुर थाना क्षेत्र में दो अलग अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी है, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. पहली घटना थाना क्षेत्र के चापाटोली गांव के समीप घाघरा-नेतरहाट मुख्य मार्ग पर घटी. यहां स्कूटी सवार को बाॅक्साइट ट्रक ने रौंद दिया, जिससे स्कूटी सवार चालक सिकंदर उरांव (16) की […]
विज्ञापन
बिशुनपुर(गुमला) : बिशुनपुर थाना क्षेत्र में दो अलग अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी है, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. पहली घटना थाना क्षेत्र के चापाटोली गांव के समीप घाघरा-नेतरहाट मुख्य मार्ग पर घटी. यहां स्कूटी सवार को बाॅक्साइट ट्रक ने रौंद दिया, जिससे स्कूटी सवार चालक सिकंदर उरांव (16) की मौत घटना स्थल पर हो गयी. वहीं स्कूटी पर सवार नेलसन किंडो घायल हो गया.
घटना मंगलवार की रात करीब 7:30 बजे की है. घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग निकला. बिशुनपुर पुलिस ने घायल को सीएचसी बिशुनपुर में भरती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल गुमला भेज दिया.
वहीं सिकंदर उरांव के शव को थाना ले आयी, जहां परिजनों ने एक की पहचान मुंदार गांव निवासी बीरू उरांव के बेटे सिकंदर उरांव के रूप में की. वहीं घायल की पहचान नेलसन किंडो के रूप में की गयी. पुलिस ने बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया.
वहीं दूसरी घटना नवागढ़ सेरका गांव की है. यहां सुखमइत देवी (45) का शव घर के कुछ दूर स्थित गांव के ही मंगल उरांव के कुआं से बरामद किया गया. जानकारी के अनुसार, सुखमइत देवी विकास भारती बिशुनपुर में खाना बनाने का काम करती थी. मंगलवार शाम को काम से लौटने के बाद पड़ोसी के घर गयी, लेकिन वहां से निकलने के बाद वह घर नहीं पहुंची.
अहले सुबह गांव के कुछ बच्चे कुएं में शव देखा. इसकी सूचना ग्रामीणों को दी. सूचना पर विजय उरांव भी पहुंचा और महिला की पहचान अपनी मां के रूप में की. थानेदार मोहन कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया.
मृतका के पुत्र विजय उरांव ने बताया कि मेरे पिता की पूर्व में ही मौत हो गयी है. मेरी मां अलग रूम में रहती थी, जिस कारण मुझे पता नहीं चला कि रात में वह घर नहीं आयी है. थाना प्रभारी ने कहा कि घटना के संबंध में पोस्मार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. इधर, परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए प्रखंड प्रशासन की ओर से तत्काल सहायता राशि के रूप में दो हजार रुपया मृतक के बेटे को दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




