Gumla : जीजा ने नाबालिग साली को बनाया हवश का शिकार, मामला पहुंचा थाने
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jan 2020 10:41 PM
दुर्जय पासवान, गुमला गुमला जिला अंतर्गत बिशुनपुर थाना क्षेत्र के बनालात गोबरसेला निवासी तीन बच्चे के पिता कृष्णा खेरवार ने अपनी ममेरी साली संध्या कुमारी (काल्पनिक नाम, लड़की नाबालिग है) को अपने प्रेम जाल में फंसा कर हवश का शिकार बनाया है. जीजा ने साली के साथ लगातार छह महीने तक शारीरिक संबंध बनाया है. […]
दुर्जय पासवान, गुमला
गुमला जिला अंतर्गत बिशुनपुर थाना क्षेत्र के बनालात गोबरसेला निवासी तीन बच्चे के पिता कृष्णा खेरवार ने अपनी ममेरी साली संध्या कुमारी (काल्पनिक नाम, लड़की नाबालिग है) को अपने प्रेम जाल में फंसा कर हवश का शिकार बनाया है. जीजा ने साली के साथ लगातार छह महीने तक शारीरिक संबंध बनाया है.
मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की के परिजन उसे घर ले जाने लगे तो लड़की ने घर जाने से इंकार कर दिया. लड़की ने परिजनों को बताया कि उसके जीजा ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया है. अब वह अपने जीजा के साथ ही रहेगी.
लड़की द्वारा मामले का खुलासा करने के बाद शनिवार को मामला बिशुनपुर थाना पहुंच गया और पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता बिशुनपुर थाना क्षेत्र के हिसिर गांव की रहने वाली है जो अपने जीजा कृष्णा खेरवार यहां गयी हुई थी.
जहां उसके जीजा ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसका शारीरिक शोषण करने लगा. घटना की जानकारी परिजनों को तब हुई जब पिछले 12 दिसंबर को कृष्णा खेरवार अपने गांव में लगने वाला मेला देखने के नाम पर बच्ची को अपने साथ घर ले गया. वहां से बच्ची आने नहीं लगी.
बहुत मुश्किल के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों के द्वारा बच्ची एवं उसके जीजा कृष्णा खेरवार को गांव लाया गया. जहां बच्ची ने बताया कि हमें अपने प्रेम जाल में फंसाकर लगातार शारीरिक शोषण किया है. जिस कारण मैं अपने जीजा से ही शादी करूंगी. परंतु ग्रामीण एवं परिजनों ने नाबालिक बच्ची को एक अधेड़ से शादी करना उचित नहीं समझा और पूरे गांव के लोग पंचायत बैठकर आरोपी को शनिवार की देर शाम बिशुनपुर थाना ले आये. जहां पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










