बच्ची की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

Updated:
विज्ञापन

गुमला : सिसई प्रखंड के मकुंदा गांव की 15 माह की बच्ची नेहा कुमारी की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार की सुबह की है. नेहा कुमारी काे सूई (15 माह में लगने वाला) उसके परिजनों ने गांव के ही सरकारी अस्पताल में बुधवार को दिलवाया था. नर्स ने सूई दी थी. सूई पड़ने के बाद […]

विज्ञापन

गुमला : सिसई प्रखंड के मकुंदा गांव की 15 माह की बच्ची नेहा कुमारी की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार की सुबह की है. नेहा कुमारी काे सूई (15 माह में लगने वाला) उसके परिजनों ने गांव के ही सरकारी अस्पताल में बुधवार को दिलवाया था. नर्स ने सूई दी थी. सूई पड़ने के बाद बच्ची बीमार हो गयी और शुक्रवार को गांव से गुमला अस्पताल लाने के क्रम में मौत हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
बच्ची के पिता दुर्गा साव के अनुसार, वह अपनी पत्नी किरण देवी के साथ अपनी बेटी नेहा को गांव के ही मकुंदा अस्पताल में ले गये, जहां उसे टीका लगवाया था, जिसके बाद शाम को बच्ची को बुखार होने लगा. इसके बाद गुरुवार को वे बच्ची को लेकर रेफरल अस्पताल सिसई पहुंचे और चिकित्सक से मुलाकात की. चिकित्सक ने कहा कि खसरा का इंजेक्शन का दर्द होने से बुखार हो गया है.
एक-दो दिन में बच्ची स्वस्थ हो जायेगी. तब परिजन उसे लेकर घर लौट गये, लेकिन गुरुवार की रात में बच्ची की तबीयत पुन: बिगड़ती गयी, तो परिजनों ने शुक्रवार की सुबह उसे सदर अस्पताल गुमल��� ले जा रहे थे, लेकिन गुमला जाने के क्रम में रास्ते में बच्ची की मौत हो गयी. बच्ची के पिता दुर्गा साहू ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण मेरी बच्ची की मौत हुई है. नर्स द्वारा टीकाकरण किया गया था, जिसमें लापरवाही बरती गयी है.
मेरी बेटी स्वस्थ थी, परंतु सही से इलाज नहीं होने के कारण उसकी मौत हो गयी. मैंने बुखार होने पर बच्ची को रेफरल अस्पताल सिसई भी ले गये थे, लेकिन वहां भी चिकित्सकों ने मेरी बच्ची को नहीं देखा. टाल मटोल जवाब देकर घर भेज दिया. इस संबंध में सीएस डॉ विजया भेंगरा ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है. मैं अपने स्तर से इसकी जांच लेती हूं. जांच में दोषी पाये जाने पर उन लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola