भारी मात्रा में शराब जब्त, दो गिरफ्तार
गुमला : गुमला पुलिस ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ कोटाम गांव में छापामारी की. छापामारी टीम 4:30 बजे कोटाम गांव में हीरा महतो के होटल में रूकी. पुलिस को देखते ही हीरा महतो फरार हो गया. पुलिस ने होटल की तलाशी ली, जिसमें पुलिस ने मेकडोवले नंबर वन […]
गुमला : गुमला पुलिस ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ कोटाम गांव में छापामारी की. छापामारी टीम 4:30 बजे कोटाम गांव में हीरा महतो के होटल में रूकी. पुलिस को देखते ही हीरा महतो फरार हो गया. पुलिस ने होटल की तलाशी ली, जिसमें पुलिस ने मेकडोवले नंबर वन विस्की 375 एमएल का पांच पीस, मैकडोवेल नैंबर वन 180 एमएल का 10 बोतल, ऑफिसर च्वाइस ब्लू 180 एमएल का 14 बोतल, किंगर फिशर बीयर 650 एमएल का पांच पीस व देसी शराब दिलखुस 300 एलएल का 17 बोतल बरामद किया. सभी शराब को जब्त कर गुप्तचर की निशानदेही पर राजकुमार महतो के घर पहुंचे, जहां फ्रीज में टुबरेग स्ट्रांग केन बियर 17 पीस, गॉड फादर बियर 14 पीस, देसी शराब बुल्लेट 14 पीस बरामद किया. वहीं राजकुमार महतो को गिरफ्तार किया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए