ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत
गुमला : घाघरा थाना क्षेत्र के सलगी बरटोली गांव निवासी सुनील उरांव की छह वर्षीया बेटी साक्षी कुमारी की मौत ट्रैक्टर की चपेट में आने से घटना स्थल पर हो गयी. वहीं उसका पिता सुनील उरांव घायल हो गया. दुर्घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को सीएचसी घाघरा में लाया, जहां चिकित्सकों ने […]
गुमला : घाघरा थाना क्षेत्र के सलगी बरटोली गांव निवासी सुनील उरांव की छह वर्षीया बेटी साक्षी कुमारी की मौत ट्रैक्टर की चपेट में आने से घटना स्थल पर हो गयी. वहीं उसका पिता सुनील उरांव घायल हो गया. दुर्घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को सीएचसी घाघरा में लाया, जहां चिकित्सकों ने साक्षी को मृत घोषित कर दिया.
आपके शहर में
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. घटना के संबंध में मृतका के बड़े पिता अनिल उरांव ने बताया कि साक्षी सरस्वती शिशु मंदिर आदर की एलकेजी की छात्रा थी. उसका पिता सुनील उरांव प्रतिदिन साइकिल से उसे स्कूल ले जाता था. शुक्रवार को स्कूल छुट्टी के बाद साइकिल से लाने के क्रम में आदर के समीप ही युगल साहू के ट्रैक्टर चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बच्ची की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए